29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकाल की नगरी में गरजा बुल्डोजर, अवैध होटल पलभर में जमींदोज, देखें Video

Bulldozer Action In Ujjain : महाकाल की नगरी उज्जैन में एक बार फिर बुल्डोजर एक्शन देखने को मिला। महाकाल मंदिर के 500 मीटर दायरे में बिना अनुमति बन रहे होटल को प्रशासन ने जमीदोज कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jul 2025, 11:35 AM IST

Bulldozer Action In Ujjain

महाकाल की नगरी में गरजा बुल्डोजर (Photo Source- Patrika Input)

Bulldozer Action In Ujjain : मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर के सामने स्थित होटल अपना स्वीट्स के पीछे अशोक जोशी पिता हरिनारायण जोशी भूखंड क्रमांक 242 महाकाल मार्ग पर बिना अनुमति लिए अवैध रूप से चल रहे होटल के निर्माण कार्य के खिलाफ बुल्डोजर एक्शन लिया गया है। नगर निगम के भवन अधिकारी द्वारा संबंधित होटल मलिक को नोटिस देते हुए निर्धारित समय में मंगलवार को अतिक्रमण रोधी कार्रवाई की है।

अवैध भूमि पर निर्माणकार्य कर रहे शख्त को नोटिस के माध्यम से प्रससन ने सूचित किया था किस महाकाल मंदिर क्षेत्र के पास 500 मीटर के दायरे में बिना अनुमति के निर्माण प्रतिबंधित है। फिर भी संबंधित होटल संचालक द्वारा मंगलवार तक निर्माण कार्य निरंतर किया जा रहा था। बार-बार सूचित करने पर भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया, जिसके चलते प्रशासन ने मंगलवार को पूरी इमारत को अवैध निर्माण घोषित करते हुए जेसीबी मशीन से जमीदोज किया गया।

इस तरह चला प्रशासन का बुल्डोजर

उक्त कार्रवाई निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देश पर भवन अधिकारी दीपक शर्मा, उपयंत्री राजेंद्र रावत द्वारा नगर निगम रिमूवल गैंग प्रभारी मोनू थनवार और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पूरी की है।