28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : चलो पंचायत कार्यक्रम : उज्जैन में सीएम ने कहा… यदि चिंता करने वाला नालायक है, तो हां मैं नालायक हूं…

हमने अमेरिका से अच्छी सड़कें, ओवर ब्रिज उज्जैन में बनाए, उनके जमाने में 3-4 घंटे भी बिजली नहीं मिलती थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 14 May 2018, 6:20 PM IST

Students,

Students,

उज्जैन। चलो पंचायत कार्यक्रम के तहत सोमवार दोपहर 1.30 बजे उज्जैन के ग्राम पंचायत सिकंदरी के गोठड़ा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर चौंकाने वाले बयान दिए हैं। वे बोले पिछले दिनों जब मैं अमेरिका गया था, तब मेरे मध्यप्रदेश में अमेरिका से अच्छी सड़कें वाले बयान पर कांग्रेसी मित्र उपहास बना रहे थे। मैं फिर कहना चाहता हूं कि हमने उज्जैन में अमेरिका से अच्छी सड़कें बनाई हैं, यहां पर फ्लाई ओवर, ओवर ब्रिज हमने वहां से अच्छे बनाए।

मुख्यमंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना
इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा साल 2003 में 3 से 4 घंटे ही बिजली मिला करती थी, लेकिन अब गांव में 24 घंटे बिजली देने का काम हमने किया है। कांग्रेस नेताओं द्वारा उनको नालायक कहे जाने के बयान पर भी मुख्यमंत्री ने प्रकाश डालते हुए कहा कि हमने लाड़ो की चिंता की, किसानों की चिंता की, विद्यार्थियों की फीस भरने की चिंता की, गांव-गांव बिजली पहुंचाने की चिंता की...और यदि यह चिंता करने वाला नालायक है, तो हां मैं नालायक हूं।

फिर की घोषणा
नर्मदा के पाइप लाइन सीधे ग्राम उज्जैनी से जोडऩे पर गोठड़ा सहित आसपास के गांव को भी पेयजल व सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिलेगा। सीएम ने अगले चरणों में नर्मदा को कालीसिंध, गंभीर व पार्वती नदी से जोडऩे की अपनी घोषणा फिर से दोहराई।

हितग्राहियों को प्रमाण पत्र किए वितरित
भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 जून से सरसों, मसूर, चना अधिक उपज में भी सौ रुपए मूल्य दिया जाएगा। लहसुन कैसी भी हो, सभी को सरकार खरीदेगी। मजाकिया लहजे में उन्होंने पौची व फूसी लहसुन को अपने जैसा बताया। सभा से पहले मुख्यमंत्री ने कुछ कन्याओं के पैर धुलाई कर उनका पूजन किया। अपने भाषण में कहा कि कन्याओं की पूजा करने से काम करने की शक्ति व उत्साह दुगना हो जाता है। हमेशा की तरह उन्होंने सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया और गोठड़ा को आदर्श गांव बनाने की बात भी कही। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद वे छतरपुर में आयोजित चलो पंचायत कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

सांसद बोले कल्पवृक्ष हैं मुख्यमंत्री
कार्यक्रम दौरान सांसद चिंतामणि मालवीय ने मुख्यमंत्री को पहले सांता क्लॉज की संज्ञा दी और बाद में कहा कि वह जनता के लिए कल्पवृक्ष हैं, हमने जब-जब उनसे जो भी मांगा है, वह सब मिला है। उज्जैन आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की चप्पल चोरी होने के मामले में सांसद ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब तो कांग्रेसी चप्पल भी चुराने लगे हैं, क्योंकि सरकार में ना होने के कारण उन्हें घोटाले, भ्रष्टाचार और दुकानदारी चलाने का मौका नहीं मिल रहा।