9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंधिया बोलें – तीस फीसदी सीट पर नए चेहरे को टिकट, तीन माह पहले घोषित होगा प्रत्याशी

जनाक्रोश में रैली में गरजे कांग्रेस चुनाव समिति अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, सभा में भरी मिशन 2018 की हुंकार, भाजपा सरकार को घोटालेबाज सरकार बताया

2 min read
Google source verification
¿´ÁÌÂæ´

Congress public outrage rally

उज्जैन. कांग्रेस सांसद व मप्र कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि तीस फीसदी नए चेहरों को टिकट मिलना चाहिए। चुनाव से तीन माह पहले प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। जीतने वाले चेहरों को तवज्जो दी जाएगी। सिंधिया उज्जैन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों की उपज का भुगतान नगद करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि १४ साल से प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के घोटालों से त्रस्त हो गई है। कभी व्यापमं घोटाला तो कहीं सिंहस्थ घोटाला। प्रदेश के किसान और बेरोजगार सरकार की नीतियों से परेशान हो गए हैं। अब समय आ गया है जब जनता सरकार को करारा जवाब देगी।

जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि मालवा से मेरा गहरा नाता है। मेरे पूर्वजों ने उज्जैन को इसीलिए राजधानी बनाया था। सिंधिया परिवार जब भी किसी काम की शुरुआत करता है तो महाकाल के दर्शन करता है। सिंधिया ने जनाक्रोश रैली की शुरुआत भगवान महाकाल के दर्शन कर की। करीब 3 किलोमीटर का सफर डेढ़ घंटे में तयकर सामाजिक न्याय परिसर पहुंचे। यहां जनाक्रोश सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद होना थी लेकिन सभी नेता यह भूल गए। जब किसी ने याद दिलाया तो सिंधिया ने अपने उद्बोधन से पहले अन्य नेताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर सूत की माला अर्पित की।

मंदिर परिसर से सिंधिया के जूते चोरी
महाकाल की पूजन करने के बाद जब सिंधिया परिवार के साथ बाहर आए तो उनके जूते चोरी हो गए। पत्नी की सैंडल भी गायब थीं। मंदिर समिति के पदाधिकारी ने उनके जूते-सैंडल खोजी लेकिन नहीं मिली। इसके बाद आनन-फानन में नए जूते व सैंडल की व्यवस्था की गई।


सिंधिया ने सपरिवार किए महाकाल के दर्शन
उज्जैन आते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया सपरिवार महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी और बेटे आर्यन के साथ महाकाल का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। हालांकि,महाकालेश्वर मंदिर में ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किए गए पूजन के दौरान आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर किसी तरह की रोक नहीं थी। श्रद्धालुओं ने नंदी हाल में बैरिकेड्स के पीछे से भगवान के दर्शन किए।