2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी के प्रेमी को फंसाने के चक्कर में खुद फंसी, पढ़े क्या है मामला

बेटी की मां ने अपनी सहेली के साथ रचा षडय़ंत्र, पैसे देकर दिन लोगों को भी किया शामिल

2 min read
Google source verification
bike thief arrested

उज्जैन. बेटी के प्रेमी को सबक सीखाने के लिए मां ने बड़ा जाल फंसा। जिसमें वह खुद फंस गए और अब जेल की हवा खा रही है। बता दे कि महिला ने अपनी बेटी के प्रेमी को एनडीपीएस एक्ट में फंसाने के लिए षड्यंत्र रचने वाली महिला व उसकी महिला का मित्र को न्यायालय ने जेल भेज दिया है, जबकि पकड़ाए तीन युवकों का पुलिस ने १८ अपै्रल तक रिमांड लिया है। महिला ने इसके लिए पांच लाख रुपए में सौदा तय कर राजस्थान से १ लाख ७५ हजार रुपए में ब्राउन शुगर खरीदी और महिला मित्र व तीन लोगों के साथ मिलकर बेटी के प्रेमी को देवास रोड बुलाकर फंसाने का षड्यंत्र रचकर पहुंची थी कि पूर्व से सूचना पर माधवनगर थाना पुलिस ने सभी को दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने २३० ग्राम ब्राउन शुगर व एक कार भी जब्त की है।


माधवनगर सीएसपी सतीश समाधिया ने बताया कि बबली जायसवाल निवासी लक्कडग़ंज की बेटी वहीं के रहने वाले राहुल नामक युवक के साथ रह रही है। इसको लेकर उसकी मां बबली नाराज थी। मां ने राहुल को फंसाने के लिए अलखधाम निवासी विष्णु शर्मा, नितेश निवासी बहादुरगंज व बुधवारिया निवासी इमरान उर्फ प्रथ्वी से मदद ली थी। विष्णु शर्मा ने षड्यंत्र रच ब्राउन शुगर मंगवाई और राहुल को मक्सीरोड निवासी महिला मित्र पुष्पा टांक के द्वारा फोन कर बुलाया था। शुक्रवार रात को ८ बजे के लगभग सभी कोठी रोड पर राहुल के आने का इंतजार कर रहे थे इसी बीच पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।


५ लाख रुपए में सौदा तय किया

महिला ने राहुल को फंसाने के लिए सभी से ५ लाख रुपए में सौदा तय किया था। शनिवार को पुलिस ने सभी के खिलाफ ८/२१ एनडीपीएस एक्ट में कायमी कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया जबकि तीन आरोपियों को १८ अपै्रल तक रिमांड पर सौंपा है। जिनसे पुलिस ब्राउन शुगर के बारे में पूछताछ कर रही है।