30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईपीएफओ ने आदेश बदला, अब पेंशनधारकों को पुरानी पेंशन मिलेगी

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पूर्व में जारी आदेश को बदला, वास्तविक वेतन पर ही मिलेगी पेंशन...>
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Manish Gite

•

Updated: 7 Jul 2022, 3:48 PM IST

pension.png

उज्जैन। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने शहर में 650 पेंशनधारकों की हायर पेंशन को बंद कर दिया गया है। अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके वास्तविक वेतन के आधार पर ही पेंशन दी जाएगी। हायर पेंशन बंद करने का यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के फैसले में सुधार करने के बाद लिया गया है। हायर पेंशन बंद होने से अब पेंशनधारकों को पुरानी पेंशन ही मिलेगी।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन वर्ष 2017 में सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय के बाद पेंशनधारकों को हायर पेंशन देने का फैसला किया था। इसमें इपीएफ योजना 1957 के पैरा 26 (2) और इपीएस 1995 के पैरा 11 (3) के तहत ऐसे सभी कर्मचारियों को हायर पेंशन का लाभ देना शुरू किया गया था, जिन्होंने वास्तविक वेतन पर भविष्य निधि का योगदान दिया था।

इसके चलते कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सभी कर्मचारियों को शामिल करते हुए उन कर्मचारियों को भी लाभ दिया था, जिनका इपीएफ में वेतन के अनुसार राशि जमा नहीं हुई थी। ऐसे कर्मचारियों ने हायर पेंशन के लिए अतिरिक्त राशि भी जमा करवाई थी। इसके बाद पिछले सालों से शहर में करीब 650 पेंशनधारकों को हायर पेंशन के रूप में बढ़ी हुई पेंशन मिल रही थी। अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से यह बढ़ी हुई पेंशन 2 हजार रुपए लेकर 15 हजार रुपए होना बताई जा रही है। हाल में ही कर्मचारी निधि भविष्य संगठन ने हायर पेंशन देने पर रोक लगा दी है।

इस संबंध में विभाग द्वारा सभी पेंशनधारकों को सूचना भी जारी की है। हायर पेंशन बंद करने के पीछे कारण बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो आदेश दिया था वह एक संबंधित रीट पिटिशन को लेकर था। विभागीय गलफत के चलते इस निर्णय को सभी कर्मचारियों के लिए मान्य करते हुए उन्हें हायर पेंशन में शामिल कर लिया था। विभाग ने पिछले दिनों इस निर्णय को वापस ले लिया। इसके चलते शहर में जून माह में कई पूर्व कर्मचारियों को बढ़ी हुई पेंशन नहीं मिली है। कुछ पेंशनधारकों के खाते में पेंशन ही नहीं आई। लिहाजा पेंशनधारक पेंशन कम आने से परेशान हैं।

1200 से 2200 रुपए तक की हुई पेंशन

कर्मचारियों को पूर्व कम से कम 1200 से लेकर 2500 रुपए तक की ही पेंशन थी। हायर पेंशन मिलने के बाद इनमें इजाफा हो गया था। 2200 रुपए तक मिलने वाली पेंशन बढ़र 5500 रुपए तक हो गई थी। ऐसे ही अन्य कर्मचारियों की पेंशन खासा इजाफा हुआ था। अब हायर पेंशन बंद होने से कर्मचारी पुरानी पेंशन पर ही आ गए हैं।

अंतर की राशि से ज्यादा दे दी पेंशन

हायर पेंशन में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से कई कर्मचारियों से उनके वेतन के अंतर की राशि जमा करवाई थी। कर्मचारी ही बता रहे हैं कि यह राशि 2 लाख रुपए थी। ऐसे में अब जब हायर पेंशन बंद की गई है तो कई कर्मचारियों द्वारा जमा की गई इस राशि से ज्यादा पेंशन दी जा चुकी है। हालांकि विभागीय अधिकारी यह भी बता रहे हैँ कि हायर पेंशन में जिन्हें ज्यादा पेंशन दी जा चुकी है उनसे वसूली भी नहीं की जा रही है।