2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकास दुबे से पहले महाकाल मंदिर से ही पकड़ाया था दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर प्रवेश मान

सिर्फ विकास दुबे ही नहीं बल्कि इससे पहले भी महाकाल के दर से पकड़ाया जा चुका है दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर प्रवेश मान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Jul 2020, 7:34 PM IST

news

विकास दुबे से पहले महाकाल से ही पकड़ाया था दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर प्रवेश मान

उज्जैन/ मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हुए मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद आखिरकार उसके आगामी गुनाहों की फाइल बंद हो गईं है। हालांकि, बड़ा सवाल ये ही बना हुआ है कि, आखिरकार गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी या सरेंडर के लिए महाकाल मंदिर ही क्यों। फिलहाल, इसपर अगल अलग जानकारों का अलग अलग नजरिया है, जिसपर जांच जारी है। फिलहाल, ऐसा पहली बार नहीं कि, कोई गैंगस्टर महाकाल के दर से दबोचा गया हो, विकास से पहले दिल्ली के एक कुख्यात गैंगस्टर प्रवेश मान भी अपनी जान बचाने की गरज़ से महाकाल के दर पर जा छुपा था, लेकिन विकास की तरह वो भी नहीं जानता था कि, जिस जगह वो शरण ले रहा वो कालों के काल का दरबार है। हालांकि, विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पढ़ें ये खास खबर- महाकाल के दर्शन से अपने 'काल' तक, अंजाम पहले ही जान चुका था गैंगस्टर विकास दुबे


2018 में दबोचा गया था गैंगस्टर मान

दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर प्रवेश मान को 27 अक्तूबर, 2018 को उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया जा चुका है। मान नीरज बवाना गैंग का सदस्य था। स्थानीय सायबर सेल को मुखबिर की सूचना पर मान को पुलिस पार्टी ने मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया था। मान को बाद में दिल्ली एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को सौंप दिया गया था।

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 18207, अब तक 663 ने गवाई जान


दर्शन करने के नियमों में बदलाव

मान पर दिल्ली के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज थे। हालांकि, एक बार फिर उज्जैन शहर दुबे के पकड़े जाने और उसके एनकाउंटर से सुर्खियों में आ गया है। महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु हर रोजाना पहुंचते हैं। ऐसे में अपराधियों के यहां छुपने की आशंका को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिये गए हैं। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शीघ्र दर्शन के लिए टिकट खरीदने पर अब श्रद्धालुओं को अपना पहचान-पत्र दिखाना होगा, इसके बाद ही उन्हें टिकट मिल सकेगा। हालही में ये नियम को लागू किया गया है।

पढ़ें ये खास खबर- अब मास्क न लगाने वालों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान, होगी ये कार्रवाई


अब इस व्यवस्था से श्रद्धालु कर सकेंगे महाकाल दर्शन

कुछ समय पहले तक 250 रुपये का शीघ्र दर्शन टिकट खरीदने पर श्रद्धालुओं को पहचान-पत्र दिखाना होता था। साथ ही, कर्मचारी टिकट खरीदने वाले श्रद्धालु की फोटो भी खींचते थे, लेकिन कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध किये जाने के बाद ये व्यवस्था बंद कर दी गई थी। फिलहाल, मौजूदा स्थितियों को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने कड़े फैसले लेते हुए टिकट खरीदी पर नियम कड़े कर दिये हैं।