19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एकजुट होकर निगम ऑफिस पहुंचे केडी गेट रहवासी, हक के लिए हंगामा

कांग्रेस नेताओं ने उठाई मांग, चौड़ीकरण प्रभावितों को मिलना चाहिए मुआवजा

2 min read
Google source verification
patrika

एकजुट होकर निगम ऑफिस पहुंचे केडी गेट रहवासी, हक के लिए हंगामा

उज्जैन. नगर निगम प्रशासन ने केडी गेट - अंकपात रोड के चौड़ीकरण की योजना तैयार की है। इसके लिए चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे लोगों को नोटिस दिए गए है। उनके अतिक्रमण को हटाया जाएगा। साथ ही किसी प्रकार का मुआवजा भी नहीं मिलेगा। इसी के विरोध में रहवासी लंबे समय से है। कांग्रेस पार्टी भी अब लोगों का साथ देने के लिए मैदान में उतर आई है। सोमवार को रहवासियों के साथ कांग्रेस नेताओं ने निगम ऑफिस का घेराव किया। मुख्य द्वार पर महापौर मीना जोनवाल व आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की और मुआवजा देने की मांग की। बता दे कि प्रस्तावित मार्ग करीब एक साल से लंबित है। मुआवजा के साथ अन्य विवाद भी समय - समय पर सामने आते रहते है। इससे पूर्व कांग्रेस पार्षद की तरफ से क्षेत्र में धरना दिया गया। वार्ड 19 पार्षद आजाद यादव निगमायुक्त को ज्ञापन सौंप चुके है। कांग्रेस की तरफ से मांग की जा रही है कि क्षेत्र में कलेक्टर गाइडलाइन के अनुरूप मुआवजा देें। जिससे बेघर होने के बाद लोग दूसरे स्थान पर मकान बना सकें।
आंदोलन की चेतावनी दी
महापौर का घेराव के साथ कांग्रेस ने बिना मुआवजा चौड़ीकरण के विरोध में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र वशिष्ठ सहित अन्य पार्षद, कांग्रेस नेता मौजूद रहे। क्षेत्र में करीब एक दर्जन से अधिक ऐसे परिवार है। इनके भवन कार्रवाई के बाद पूरी तरह से उपयोगहीन हो जाएगा। लोगों का कहना है कि आर्थिक स्थिति खराब है और अन्य इंतजाम नहीं है। मुआवजे के आधार पर ही नई छत का इंतजाम किया जाएगा। मुआवजा नहीं मिलने से लोगों का जीवन यापन करने में भी समस्या हो जाएगी। इधर, रहवासियों और कांग्रेस की तरफ से आंदोलन भी काफी समय बाद शुरू किया गया। निगम की तरफ से जब रहवासियों को नोटिस दिया गया। तो उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद निगम ने दूसरा तरीका अपनाया। विभाग की मंत्री से मांग उठाई उन्होंने कोई आश्वासन और जबाव नहीं दिया।