28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आदि शंकराचार्य एकात्म यात्रा का शुभारंभ कल, लोगों को निमंत्रण देने घर-घर पहुंचे भाजपाई

वार्ड 50 में सोमवार सुबह अभियान, सीएम शिवराज सिंह चौहान होंगे कार्यक्रम में शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 18 Dec 2017, 3:37 PM IST

patrika

शंकराचार्य यात्रा का शुभारंभ कल, लोगों को निमंत्रण देने घर-घर पहुंचे भाजपाई

उज्जैन. आदि शंकराचार्य की की प्रतिमा निर्माण के लिए धातु संग्रहण के लिए जिले में एकात्म यात्रा का शुभांरभ मंगलवार को होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होगे। कार्यक्रम में ज्यादा से लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को वार्ड 50 में पार्टी के पदाधिकारी घर-घर यात्रा की जानकारी देने के लिए पहुंचे। धार्मिक यात्रा का संदेश देने पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं का आम लोगों ने उत्साह से स्वागत किया और एकात्म यात्रा में सहभागी बनने की बात कही। इस दौरान सचिन सक्सेना, भारत सक्सेना, सचिन मंडलोई, तरूण आदि लोग उपस्थित रहे।

आदि शंकराचार्य की १०८ फीट की मूर्ति के लिए धातु इकट्ठा करने के लिए सरकार एकात्म यात्रा निकाल रही है। मूर्ति खांडवा के ओमकारेश्वर में स्थापित की जानी है। यह मूर्ति मंदिरों के शहर ओमकारेश्वर में नर्मदा के तट पर लगाई जाएगी। यहां पर भगवान शिव के १२ ज्योतिर्लिंग हैं। यात्रा के तहत प्रदेश भर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लोगों को अभियान से जोडऩे के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता व अन्य गतिविधि स्कूल व कॉलेज कैम्पस में संचालित की जा रही है। इसी के साथ आमजन को भी यात्रा से जोड़ा जा रहा है। उज्जैन जिले में मंगलवार सुबह 11 बजे एकात्म यात्रा का शुभारंभ चारधाम मंदिर के पास रूद्रसागर पर होगा। यात्रा व जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। जनसंवाद कार्यक्रम के बाद संतों के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। एकात्म यात्रा की तैयारियों के लिए सोमवार को बैठक का आयोजन शाम 6 बजे आयोजित होगी। भाजपा के विधि प्रकोष्ट की तरफ से भी फ्रीगंज में बैठक रखी गई है। इन बैठक में संत समाज के लोगों केसाथ पार्टी और समाजिक संगठन से जुड़े लोग शामिल होंगे।

घर-घर पहुंच रहे भाजपाई
यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन भी पूरी ताकत से मैदान में उतर आया है। प्रचार-प्रसार का अभियान पूरी तरह से जमीनी रूप से चलाया जा रहा है। बूथ स्तर पर कार्यक्रम लोगों से सम्पर्क करन के लिए पहुंच रहे है और यात्रा के लिए समर्थन जुटा रहे है।