28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए कर रहे यह जतन

४०० बस होगी अधिगृहीत, स्कूल-कॉलेज बस भी बुलवाई, नानाखेड़ा स्टेडियम पर तैयार हो रहा वाटरप्रूफ डोम, ५० हजार लोगों के आने का लक्ष्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 26 May 2018, 6:00 AM IST

patrika

Shivraj Singh Chouhan,Sunday,program,bus,nanakheda,

उज्जैन. रविवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की उपस्थिति में होने वाले असंगठित पंजीकृत श्रमिक संबल योजना कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए जिला व परिवहन अमले ने ४०० बस का अधिग्रहण किया है। इसमें २७० यात्री बस और करीब १३० स्कूल-कॉलेजों की बस शामिल हैं। शनिवार को आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम में भी इन्हीं बसों के जरिए लोगों को वहां ले जाया जाएगा। नानाखेड़ा स्टेडियम में सभा के लिए वाटरप्रूफ डोम बन रहा है। तेज गर्मी के बीच लोगों के लिए हवा, पानी, टॉयलेट व अन्य इंतजामों को लेकर आला अधिकारी चिंतित हैं। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने बस, चार पहिया व अन्य वाहनों के लिए पॉर्र्किंग प्लान जारी किया। ताकि सभी क्षेत्रों से आने वाले लोग सुगमता से कार्यक्रम स्थल पहुंच सके।
जिला प्रशासन ने कार्यक्रम में ५० हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए जिलेभर व आसपास के क्षेत्रों में बसों के जरिए लोगों को कार्यक्रम स्थल लाया जाएगा। सभा स्थल पर विभिन्न विभागों के जरिए संचालित होने वाली सरकारी योजनाओं संबंधी प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। शुक्रवार को टैंट कर्मी क्रेन के जरिए डोम तैयार करते रहे। बड़े डोम के मंच से सीएम संबोधित करेंगे। इसके सहित आसपास के दो डोम में लोग बैठेंगे। तीन एलइडी स्क्रीन के जरिए भी सीएम के उद्बोधन का प्रसारण होगा।
यात्रियों को आएगी दिक्कत
सीएम कार्यक्रम में बस लगी होने से शहर के कई रूटों पर लोगों को परेशानी झेलना पड़ेगी। इधर आरटीओ संतोष मालवीय का कहना है कि हमने सभी रूटों से संतुलन बनाकर ही बसें अधिगृहीत की है। कई ऑपरेटरों के पास अतिरिक्त बसें हैं, उन्हें लिया गया है।
यह रहेगी पार्र्किंग व्यवस्था
पी-१: स्टेडियम पार्र्किंग-
कार्यक्रम में आने वाले ४ पहिया व २ पहिया वाहन इनर रिंग रोड होते हुए शांति पैलेस चौराहा- महामृत्युंजय द्वार होकर नानाखेड़ा चौराहे से स्टेडियम के अंदर आ सकेंगे।
पी-२: बडऩगर रोड पार्र्किंग-
बडऩगर रोड, खाचरौद, नागदा से आने वाले वाहन इनर रिंग रोड होते हुए , आस्था गार्डन तक आकर पार्क हो सकेंगे।
पी-३: भरतपुरी रोड व महाकाल वाणिज्य क्षेत्र पार्किंग
महिदपुर, तराना , घट्टिया से आने वाले वाहन इनर रिंग रोड होते हुए, पाइप फैक्टरी से देवासरोड होते हुए भरतपुरी रोड व महाकाल वाणिज्य क्षेत्र में आकर पार्क हो सकेंगे।
यहां वाहन प्रतिबंधित- शांति पैलेस से नानाखेड़ा चौराहा, सी-२१ मॉल से मुख्य रोड व मंच के पीछे तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।