22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ujjain / कतर में फंसी एमपी की बहु मनीषा, पति की गुहार पर एक्शन में सीएम मोहन

कतर में फंसी एमपी की बहु मनीषा, पति की गुहार पर एक्शन में सीएम मोहन

Manisha Stuck In Qatar : ईरान-इजराइ जंग के बीच कतर में हुए हवाई हमलों के बाद एमपी में रहने वाली मनीषा भटनागर दोहा में फंसी हुई हैं। उनके पति की गुहार पर सीएम मोहन यादव ने संज्ञान लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Jun 2025, 11:43 AM IST

Manisha Stuck In Qatar

कतर में फंसी एमपी की बहु मनीषा (Photo Source- Patrika)

Manisha Stuck In Qatar : ईरान और इजराइल के बीच चली जंग में ईरान द्वारा कतर में स्थित अमेरीकी सेन्य ठिकाने पर हवाई हमले किए गए, जिसके चलते कतर में भी हालात बेहद तनावपूर्ण है। ऐसे में अन्य भारतीयों की तरह जंग के बीच कतर के दोहा में मध्य प्रदेश के उज्जैन में रहने वाली महिला मनीषा भटनागर भी फंसी हुई हैं।

मनीषा कतर एयरवेज में सीनियर केबिन क्रू मेंबर हैं और पिछले 3 साल से कतर में ही रह रही हैं। वहीं, उनका परिवार उज्जैन के नानाखेड़ा के अभिषेक नगर में रहता है। मनीषा के पति रजत सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने पत्नी की सकुशल घर लौटने को लेकर सीएम मोहन से मदद की गुहार लगाई है, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत ही उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिलाकर गृहमंत्री अमित शाह से मामले पर चर्चा की है।

यह भी पढ़ें- रानी दुर्गावती के नाम पर इस शहर में बनेगा चिड़ियाघर, सीएम मोहन यादव की घोषणा

पति बोला- फोन पर बेहद घबराई हुई थी मनीषा

कतर में फंसी मनीषा के पति रजत भटनागर ने मीडिया से चर्च के दौरान बताया कि, सोमवार रात को पत्नी का फोन आया था। वो बेहद घबराई हुई थी। उसने बताया कि मिसाइल से अटैक हो रहे हैं। घर के पास आवाजें आ रही हैं। पति ने बताया कि, इसके बाद हमने न्यूज चैनल लगाया तो देखा कि कतर में अमेरिका के सैन्य बेस पर ईरान ने हमला किया है। इसके बाद रजत ने दोबारा पत्नी को फोन किया पर उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद से ही मनीषा का परिवार काफी परेशान है।

जल्द आएगी वापस

रजत ने बताया कि जब पत्नी से संपर्क नहीं हुआ तो युवा मोर्चा के एक नेता से बात की। उन्होंने हमारी बात सीएम तक पहुंचाई। इसके बाद सीएम ने तुरंत एक्शन लिया और कहां कि, कतर में अब स्थिति सामान्य है। इधर, मनीषा से मंगलवार देर शाम संपर्क भी हो गया है। वो जल्द उज्जैन लौटेंगी। रजत के अनुसार, उज्जैन प्रशासन से भी उन्हें फोन आया था। उन्होंने भी जानकारी ली है।

यह भी पढ़ें- फिर डरा रहा कोरोना, हुई नए वेरिएंट की एंट्री, तेजी से फैल रहा ये वायरस, एक्सपर्ट्स भी हैरान

सीएम ने अमित शाह से की बात

मामला सामने आने के बाद सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने शाह से महिला की सकुशल वापसी के लिए सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने अफसरों को भी केंद्र सरकार से संपर्क में रहकर महिला की वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर के अनुसार, उज्जैन में रहने वाली रजत भटनागर की पत्नी मनीषा भटनागर दोहा, कतर में फंसी हुई हैं। मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सहयोग के लिए अनुरोध किया है। प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, केंद्र सरकार के संपर्क में रहते हुए मनीषा जी की सकुशल वापसी सुनिश्चित करें।