4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaago janmat rath 2018 : जनता से क्षेत्र की समस्या जानी और की चर्चा

गरीबों की फरियाद सुने, योजनाओं का लाभ दिलाए, युवाओं को रोजगार दिलाने उद्योग लगाने वाला जनप्रतिनिधि का करें चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 11 Nov 2018, 9:37 PM IST

patrika

Amit Shah,bjp mla,roadshow,Jyotiraditya Scindia,Assembly Elections 2018,changemaker,

उज्जैन। आम लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। युवाओं के पास नौकरी नहीं है, सरकारी योजनाओं के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे है, गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। इस चुनाव में हमें अपने वोट का उपयोग ऐसे जनप्रतिनिधि के चुनने में करना चाहिए जो हमारी फरियाद सुनने वाले हो। रोजगार के लिए उद्योग लगाए या फिर सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाए। स्वास्थ्य हो, सफाई हो या फिर खेलकूद की सुविधा के साथ जनता की सुने ऐसे लोगों को हमें जिताना होगा। सभी संकल्प ले कि बगैर किसी प्रलोभन के वोट अवश्य डालेंगे।

लोकतंत्र के इस उत्सव में पत्रिका के जागो जनमत रथ यात्रा के तहत रविवार को लोगों ने न केवल वोट डालने का संकल्प लिया बल्की क्षेत्र की समस्याओं के साथ कैसा जनप्रतिनिधि चुनने को लेकर अपनी राय प्रकट की। पत्रिका का जागो जनमत रथ को पत्रिका कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रथ उज्जैन दक्षिण, उज्जैन उत्तर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए घट्टिया विधानसभा पहुंचा। रथ के माध्यम से शहरवासियों को वोट डालने का संकल्प दिलाया गया। वहीं अलग-अलग हिस्सों में सभा कर लोगों से क्षेत्र की समस्या और मुद्दे से रूबरू हुए। जहां लोगों ने खुलकर अपनी बातें रखी और जनप्रतिनिधि चुनने को लेकर अपनी राय भी दी। लोगों का कहना था कि वे जात-पात, प्रलोभन व किसी दबाव में आए बगैर वोट देंगे। वहीं उन्होंने ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनने की अपेक्षा की जो रोजगार, स्वास्थ्य, खेलकूद सहित सरकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने वाला हो।

उज्जैन दक्षिण विधानसभा
जागो जनमथ रथ सबसे पहले दक्षिण विधानसभा में भ्रमण किया। रथ के माध्यम से टॉवर, सांदीपनि चौराहा व ग्रांड होटल के पास लोकतंत्र उपवन में सभा की गई। यहां लोगों ने वोट डालने की शपथ ली और साथ ही समस्याओं भी अवगत कराया।

1.सवाल- आपके क्षेत्र में बड़ी समस्या क्या है।

अनुप शर्मा- यहां निजी अस्पताल तो बहुत है लेकिन सरकारी माधवनगर अस्पताल में सुविधाएं नहीं है। लोगों को महंगे उपचार के लिए मजबूर होना पड़ता है।

2.सवाल- क्या जात-पात के आधार पर वोट डालेंगे।

महेश रावल- वोटिंग सोच-समझ कर देने की आवश्यकता है। सरकार सब के लिए योजना बनाती है, किसी एक जात के प्रत्याशी वोट देना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

3.सवाल- क्या चुनाव में आपराधिक प्रवृत्ति के उम्मीदवार को वोट देंगे।

सुरेश जारवाल- निर्वाचन आयोग को नियम बनाना चाहिए कि जिस व्यक्ति पर दो से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज है उसे चुनाव लडऩे पर ही रोक हो। आपरधिक प्रवृत्ति के उम्मीदवार को जनता को नकारना चाहिए।

4.सवाल- सरकार की योजनाओं का क्या गरीबों को फायदा मिला।

जगदीश ललावत- गरीबों के लिए सरकार ने योजना तो बनाई है, फायदा भी मिला है। लेकिन गरीबी रेखा का कार्ड बनने में परेशानी आ रही है। जो भी विधायक बने वह इस समस्या को दूर करें।

5. सवाल- मजदूरों का पर्याप्त मजदूरी मिल रही है।

कालूराम मेवाती- रोज काम नहीं मिलता है। जो भी नेता बने वह हमारी मजदूरी 400 रुपए करवाएं।

6. सवाल- दक्षिण विधानसभा में कैसा जनप्रतिनिधि चाहिए।

संतोष कश्यप- क्षेत्र में अतिक्रमण, स्वास्थ्य व उद्योग नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में जलसंकट की स्थिति है। ऐसा जनप्रतिनिधि हो जो इन सुविधाओं को दिलवाएं।

उज्जैन उत्तर विधानसभा
जागो जनमत रथ ने उज्जैन उत्तर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में घुमकर लोगों को वोट डालने का संकल्प दिलाया। देवासगेट, क्षीरसागर व आगर रोड क्षेत्र में सभाएं कर लोगों से समस्याएं भी जानी।