
BJP,Congress,Congress leader,bjp mla,Candidate,mp election 2018,Assembly Elections 2018,changemaker,
उज्जैन. दिनभर लिस्ट का इंतजार होता रहा। धड़कनें बढ़ती रहीं, टीवी के चैनल बार-बार बदलते रहे, लेकिन शाम होते-होते इंतजार की घडिय़ां मायूसी में बदल गईं। लेकिन कांग्रेस की ओर से शनिवार रात करीब 8.45 बजे प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।
चलता रहा अफवाहों का दौर
भाजपा द्वारा तो अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई, लेकिन शनिवार शाम ७ बजे तक भी कांग्रेस द्वारा घोषणा नहीं की गई। कांग्रेस से दावेदारी करने वाले कार्यकर्ता व अन्य कांग्रेस पदाधिकारी दिनभर न्यूज चैनलों पर टकट की बांट जोहते रहे और टीवी पर निगाह लगाकर बैठे रहे। दिनभर अफवाहों का दौर भी चलता रहा।
सोशल मीडिया पर भी कई के नाम चलते रहे
सोशल मीडिया पर भी दिनभर कई नाम चलते रहे। कभी इसका टिकट कटा, तो कभी उसका टिकट कटा। सोशल मीडिया पर भी जमकर टिकट को लकर चर्चाएं गरम रहीं। शहर की होटलों एवं पान की दुकानों पर अब राजनीतिक चौपाल आरंभ होती रही। हार-जीत को लेकर अपने-अपने कयास लगाना लोगों ने आरंभ कर दिए।
जानिए कहां से किसे मिला टिकट
- नागदा-खाचरौद से दिलीपसिंह गुर्जर
- तराना से महेश परमार
- घट्टिया से रामलाल मालवीय
- बडऩगर से मुरली मोरवाल
- शाजापुर से हुकुमसिंह कराड़ा
- आगर मालवा से विपिन वानखेड़े
- सुसनेर से महेंद्रसिंह परिहार
- कालापीपल से कुणाल चौधरी
- शुजालपुर को होल्ड रखा है
उज्जैन उत्तर-दक्षिण और महिदपुर होल्ड
कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट में फिलहाल उज्जैन उत्तर-दक्षिण और महिदपुर विधानसभा को होल्ड पर रखा गया है। इन स्थानों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।
टिकट फाइनल होते ही चला बधाइयों का दौर
इधर देर रात कांग्रेस द्वारा टिकट फाइनल लिस्ट जारी होते ही कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों की दीवाली मन गई। आतिशबाजी और पुष्पमालाएं लिए लोग प्रत्याशियों के घर पहुंचने लगे, वहीं मोबाइल के माध्यम से भी बधाइयों का दौर चलने लगा।
Read More News : टिकट मिलने के बाद विधायक शेखावत ने किया सबसे पहले यह काम
Published on:
03 Nov 2018 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
