रजत के अनुसार, जब पत्नी से संपर्क नहीं हुआ तो युवा मोर्चा के एक नेता से बात की। उन्होंने हमारी बात सीएम तक पहुंचाई। इसके बाद सीएम ने तुरंत एक्शन लेते हुए सबसे पहले हमें आश्वस्त किया कि, कतर में स्थिति सामान्य है। वहीं, मनीषा से मंगलवार देर शाम संपर्क भी हो गया था, जिससे स्पष्ट हो गया था कि, वो जल्द उज्जैन लौटेंगी और कुछ मिनट पहले सूचना सामने आई है कि, मनीषा भटनागर का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लेंड हो चुका है। संभवत: कुछ देर में वो अपने गृहनगर उज्जैन के लिए रवाना होंगी।