28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकालेश्वर पहुंची अभिनेत्री मौनी रॉय, परिवार संग लिया महाकाल का आशीर्वाद

फेम अभिनेत्री मौनी रॉय(Mouni Roy) श्रीमहाकालेश्वर मंदिर पहुंची। अभिनेत्री ने परिवार संग बाबा महाकाल के दर्शन किए। मौनी परिवार संग रोजाना होने वाली पारंपरिक भष्म आरती में भी शामिल हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 18 Jan 2025, 11:48 AM IST

Mouni Roy in Mahakal Temple Ujjain

Mouni Roy in Mahakal Temple Ujjain

Mahakal Temple Ujjain :मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महाकालेश्वर में आए दिन हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं अक्सर बड़े बिजनेसमैन, राजनेता, एक्टर, खिलाड़ी समेत कई सेलेब्रिटी भी बाबा महाकाल के दर आते हैं। इसी कड़ी में शनिवार को नागिन फेम अभिनेत्री मौनी रॉय(Mouni Roy) श्रीमहाकालेश्वर मंदिर पहुंची। अभिनेत्री ने परिवार संग बाबा महाकाल के दर्शन किए। मौनी परिवार संग रोजाना होने वाली पारंपरिक भष्म आरती में भी शामिल हुई।

ये भी पढ़ें - बड़ी खबर : 10 साल बाद बड़ा बदलाव, अब 1 साल का होगा बीएड, जान लें शर्ते

महाकाल के ध्यान में मग्न

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय शनिवार अल सुबह उज्जैन के बाबा महाकाल के दर पर पहुंची। रोजाना की तरह परंपरागत रूप से होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती(Mahakal Bhasam Aarti Darshan) में परिवार संग अभिनेत्री शामिल हुई। भस्म आरती के बाद यश पुजारी ने विधि-विधान से अभिनेत्री की पूजा संपन्न कराई। अभिनेत्री ने महाकाल की देहरी पर माथा तक भगवान का आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद मौनी घंटों तक महाकाल का ध्यान लगाते नंदी हॉल में बैठी नजर आई।

अद्भुत और अलौकिक अनुभव

मीडिया से बातचीत के दौरान मौनी(Mouni Roy) ने जय महाकाल का उद्घोष करते हुए कहा कि, 'मेरा बहुत समय से मन था बाबा महाकाल के दर्शन करने का। भस्म आरती में शामिल होकर अद्भुत और अलौकिक अनुभव हुआ। ये अनुभव मैं कभी नहीं भूल सकती।बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले मौनी रॉय ने छोटे पर्दे से अभिनय करना शुरू किया था। कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो 'नागिन' में लीड रोल की भूमिका निभाकर मौनी ने खूब फेम बटोरा। आज मौनी रॉय अभिनय के दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।