28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर पालिका ने शहर में बनाएं एक दर्जन अधिक सुगम पथ, अब दिव्यांगों को नहीं होगी परेशानी

दिव्यांग नहीं लेंगे किसी का सहारा, बनेंगे सक्षम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 28 Aug 2018, 8:03 AM IST

patrika

दिव्यांग नहीं लेंगे किसी का सहारा, बनेंगे सक्षम

नागदा. शहर के दिव्यांगजनों के लिए खुश खबर है। शासकीय विभागों में कार्य के लिए पहुंचने पर उन्हें किसी अन्य व्यक्ति का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। शासकीय विभागों में दिव्यांगजनों को सुगम पथ की सुविधा मिलेगी।
दरअसल नगर पालिका द्वारा शहर के एक दर्जन से अधिक शासकीय स्थानों के प्रवेश द्वारा सुगम पथ (स्टील की जालिया) का निर्माण किया गया है। निर्माण का उद्देश्य दिव्यांगजनों को चलने फिरने में बेहतर सुविधा देना है। नपा कार्यालय के मुख्य द्वार व परिसर के गलियारों में नपा द्वारा स्टील की जालियां लगाई गई। जिसका सहारा लेकर दिव्यांग संबंधित विभाग के दफ्तर में बिना किसी अन्य व्यक्ति के सहारा लेकर पहुंच सकेगा। बता दें कि निर्माण नहीं होने की दशा में दिव्यांग दफ्तर तो पहुंचते थे, लेकिन बिना किसी के सहयोग से वह विभागों के दफ्तरों तक नहीं पहुंच पाते थे।
क्या है मामला
दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए नगर पालिका द्वारा नपा परिसर, राजा जन्मेजय बस स्टैंड, रेन बसेरा, अटल कुंज, आनंद घर, सामुदायिक भवन समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सुगम पथ का निर्माण कर रही है। निर्माण का उद्देश्य दिव्यांगों को किसी अन्य की सहायता नहीं लेते हुए सक्षम बनाना है। रैलिंग का सहारा लेकर दिव्यांग शासकीय कार्यों से संबंधित विभागों में आसानी से पहुंच सकेंगे। पूर्व में नपा परिसर पहुंचने पर दिव्यांगों को एक अन्य व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता है। जिसके चलते अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
जल्द ही निसर्ग उद्यान में बनेगा दिव्यांग पार्क
नपा अध्यक्ष के अनुसार शासकीय व अशासकीय स्थानों पर हजारों की संख्या में दिव्यांगजन पहुंचते है। दिव्यांगों को किसी ना किसी के सहारे की आवश्यता होती है। जिसको देखते हुए नपा द्वारा सुगम पथ का निर्माण करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं शहर के अटल निसर्ग उद्यान में जल्द ही दिव्यांग पार्क बनाए जाने की योजना है। उक्त पार्क में विशेष लोगों के लिए सामग्री होगी। उक्त पार्क में दिव्यांगों के लिए विशेष फ्लोरिंग लगवाई जाएगी। जिससे उन्हें चलते फिरने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।