28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डंफर से हुई मोत को देख आक्रोशित हो गई जनता

लोपुलिस ने डंफर को जलने से बचाया , मृतक की मामी आग मे झुलसी , उज्जैन नागदा , भेरूगड का पुलिस बल पहुचा , चालक व डंफर पुलिस अभीरक्षा मे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 8 Apr 2018, 8:12 PM IST

patrika

डंफर से हुई मोत को देख आक्रोशित हो गई जनता

उन्हेंल. करनावद रोड छोटे तालाब के पास गिट्टी से भरे एक डंपर ने युवक को रोंद दिया हादसे से गांव वासी आक्रोशित हो गए जिन्होंने डंपर को डीजल डाल कर जलाने की कोशिश की। इसी बीच पुलिस की झूमा झटकी में हादसे में मृत युवक की महिला रिश्तेदार व उन्हेंल टीआई आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में महिला के बाल, चेहरा व लोगों को काबू करने में टीआई का हाथ जला है। आक्रोशित गांव वासियों को काबू में करने के लिए तुरंत सूचना पर उज्जैन, नागदा, भेरूगढ़ से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने स्थिति को संभाला। बाद में आग की चपेट में आई महिला व टीआई को प्राथमिक उपचार दिया गया।

उन्हेंल टीआई एमआर रोमडे ने बताया कि पप्पु पिता अब्बास शाह (38) निवासी उन्हेंल भी ट्रक चलाता था। जो रविवार को ११.३० बजे के लगभग ट्रक लेकर घर आया था और ट्रक खड़ा कर पैदल घर खाना खाने जा रहा था इसी दौरान करनावद रोड छोटे तालाब के पास गिट्टी से भरे डंफर एम पी 09 के ई 9742 ने तेजगति और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रौंद दिया। जिससे पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद आसपास के लोगों ने हंगामा करते हुए भीड़ इक_ा कर ली और डंपर को आग के हवाले करने की कोशिश की इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को तीतर बीतर करना चाहा तो लोागों ने डंपर पर डीजल छीटक कर आग लगाने की कोशिश की। लोगों ने इसके लिए टाट को जलाकर डंपर पर फेंकना चाहा तभी मृतक की महिला रिश्तेदार जमीला बी पति महबुब शाह आग की चपेट में आ गई। जिसे टीआई ने बचाया। महिला को बचाने में टीआई के हाथ का हाथ जला है।

महिला को तत्काल 108 से उज्ज्ैान जिला चिकित्सालय भेजा गया और आक्रोशित भीड़ को काबू किया गया। इधर जानकारी में सामने आया है कि डंफर वेल कीन कम्पनी इंदौद कैलाश जंागडिया का है। कम्पनी ने तीन दिन पुर्व ही डंफर का संचालन शुरू किया था।