18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / पिछले सिंहस्थ में CM थे मोदी, अब PM बनकर लगाएंगे आस्था की डुबकी

पिछले सिंहस्थ में CM थे मोदी, अब PM बनकर लगाएंगे आस्था की डुबकी

साल 2004 में सिंहस्थ कुम्भ में पुण्य कमाने आए गुजरात के CM नरेंद्र मोदी अब देश के PM है। अब वे बदौर प्रधानमंत्री क्षिप्रा नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 21 Apr 2016, 12:10 PM IST

narendra modi

narendra modi


भोपाल/उज्जैन। साल 2004 में सिंहस्थ कुम्भ में पुण्य कमाने आए गुजरात के CM नरेंद्र मोदी अब देश के PM है। अब वे बदौर प्रधानमंत्री क्षिप्रा नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। 22 अप्रैल से 21 मई तक होने वाले सिंहस्थ में मोदी के आगमन से पहले ही उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में PM मोदी 2004 में हुए सिंहस्थ के दौरान क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाते दिख रहे हैं।

सिंहस्थ के दौरान 12 मई को RSS का वैचारिक महाकुंभ भी होगा। PM नरेन्द्र मोदी इसके समापन सत्र में शामिल होंगे। ऐसे में एक बार फिर कयास लगाए जा रहे हैं कि PM न केवल महाकाल के दर्शन करेंगे, बल्कि क्षिप्रा में पुण्य लाभ लेने के लिए आस्था की डुबकी भी लगाएंगे। वे 2004 के सिंहस्थ में भी स्नान कर चुके हैं।

भोलेनाथ के भक्त हैं MP मोदी
देश के PM नरेन्द्र मोदी को व्यक्तिगत कामों के लिए समय बड़ी मुश्किल से मिलता है, लेकिन वे देश-दुनिया में जहां भी जाते हैं, अपने इष्टदेव शंकर की पूजा करने का अवसर नहीं छोड़ते।
– साल 2014 के लोकसभा चुनावों के वक्तउज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करने आए थे।
– वाराणासी में भी चुनाव जीतने के बाद भगवान विश्वनाथ के दर्शन करने जा चुके हैं।
– वे वाराणसी में होने वाली गंगा आरती में दो बार शामिल हो चुके हैं।
– नेपाल के दौरे पर भी वे भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने गए थे।
– मॉरिशस में भी पोर्ट लुइ में गंगा तालाब किनारे शिवालय में दर्शन करने गए थे।

देखें तस्वीरें किस तरह पिछले उज्जैन सिंहस्थ में मोदी ने लगाई थी डुबकी

narendra modi

narendra modi

narendra modi

narendra modi

महाकाल के दरबार में मोदी

narendra modi

कई VVIP चेहरे लगाएंगे आस्था की डुबकी
बाबा महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में करोड़ों लोग सिंहस्थ में पुण्य कमाने आएंगे। इस भीड़ में कई VVIP भी होंगे।

यह हैं vvip
दो दर्जन केंद्रीय मंत्री, 10 राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जाने-माने उद्योगपति, MP के सभी मंत्री और फिल्मी सितारे महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाएंगे, वहीं क्षिप्रा में डुबकी लगाएंगे। जबकि प्रशासन ने इन सभी से शाही स्नान में नहीं आने का आग्रह किया है।

इन राज्यपालों ने दी सहमति
हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, कल्याण सिंह (राजस्थान), रामनरेश यादव (मध्यप्रदेश),मृदुला सिन्हा (गोवा), शिवराज पाटिल (पंजाब), वजूभाई रुदाभाई वाला (कर्नाटक), रामनाथ कोविंद (बिहार), बलराम दास टंडन (छत्तीसगढ़), केशरी नाथ त्रिपाठी (पश्चिम बंगाल),नरिंदर नाथ वोहरा (जम्मू-कश्मीर)।

यह CM भी आएंगे
वसुंधरा राजे (राजस्थान),अखिलेश यादव (उत्तर प्रदेश), नीतिश कुमार (बिहार), रघुबर दास (झारखंड), देवेंद्र फडऩवीस (महाराष्ट्र), रमन सिंह (छत्तीसगढ़), मोहन लाल खट्टर (हरियाणा)।

यह हस्तियां भी आएंगी
अनिल और मुकेश अंबानी,आशुतोष राणा, राजपाल यादव, गोविंदा,रवीना टंडन।

सिंहस्थ में आएंगे पाकिस्तानी नागरिक
महाकुंभ 2016 में यह पहला मौका है जब पाकिस्तान से बड़ी संख्या में नागरिक सिंहस्थ में डुबकी लगाने आने वाले हैं। इनका दल 21 अप्रैल को इंदौर से होते हुए उज्जैन पहुंचेगा। यह सभी संत युधिष्ठिर लाल पूज्य शदाणी दरबार के जरिए उज्जैन पहुंचेंगे। दल के सभी सदस्य पाकिस्तान से अपने साथ दो कलशों में लाए सिंधु नदी का जल प्रवाहित करेंगे और शिप्रा का जल भरकर ले जाएंगे। यह दल हरिद्वार में सिंधू नदी का जल गंगा में भी प्रवाहित करेगा।