28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहत… अब महाकाल मंदिर में मिलने लगी यह सुविधा

श्रद्धालुओं को मिलने लगी गर्मी से राहत, महाकाल मंदिर के बैरिकेड्स में कूलर-पंखे की व्यवस्था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 22 May 2018, 8:02 AM IST

patrika

relief,barricades,Mahakal Temple,facility,

उज्जैन. आखिरकार महाकाल मंदिर प्रबंध समिति गर्मी से बेहाल श्रद्धालुओं को लेकर पसीज गई। समिति ने मंदिर के बैरिकेड्स में कूलर-पखे की व्यवस्था कर दी है। इससे महाकाल भक्तों को राहत मिलने लगी है।
महाकाल मंदिर के बैरिकेड्स में महाकाल भक्त ठंडक और पानी के मोहताज थे। भीषण गर्मी में पंखे, कूलर नहीं होने के साथ पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालु बेहाल हो रहे थे। इस स्थिति पर मंदिर समिति को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। पत्रिका ने इस समस्या को उठाया था। इसके बाद प्रबंध समिति अब जाकर आम दर्शन व्यवस्था के बैरिकेड्स में कूलर-पखे और कूलिंग क्यूब ( ठंडे पानी की बौछार का पाइप) लगाई है। बैरिकेड्स में ३ कूलर और २० पखों की व्यवस्था की है। इसके साथ श्रद्धालुओं को फैसेलिटी सेंटर हॉल से कॉरिडोर की ओर भेजा जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को पीने के पानी की सुविधा भी मिलने लगी है। गौरतलब है कि बैरिकेड्स से प्रवेश के पूरे इस मार्ग पर कूलर-पखे नहीं होने के साथ ही पानी की व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालु भीषण गर्मी का सामना करते हुए प्यास और गर्मी से बेहाल हो रहे थे। पीने का पानी बैरिकेड्स/ कॉरिडोर से बाहर आकर ही नसीब हो रहा था।
--------------
महाकाल प्रसादी में देरी, खाद्य निरीक्षक गुप्ता को हटाया
उज्जैन. महाकाल मंदिर में रविवार को करीब तीन घंटे प्रसादी काउंटरों पर प्रसाद नहीं मिलने के मामले में खाद्य निरीक्षक शैलेष गुप्ता पर कार्रवाई हुई है। कलेक्टर मनीषसिंह ने गुप्ता को मंदिर से हटाने का आदेश दिया है। अब उनकी जगह अन्य खाद्य निरीक्षक को मंदिर में सैंपलिंग का जिम्मा दिया जाएगा।
प्रसाद निर्माण में काजू व अन्य ड्राय फ्रूट का उपयोग होता है। इनके सैंपल टेस्ट के लिए खाद्य निरीक्षक गुप्ता को नियुक्त किया गया था। रविवार को काउंटरों पर प्रसाद खत्म होने के मामले में कलेक्टर द्वारा पूछताछ के बाद सैंपल टेस्टिंग में अनावश्यक देरी की बात सामने आई थी। इसके चलते कलेक्टर ने गुप्ता को मंदिर से हटाते हुए अन्य को यह जिम्मा सौंपने का आदेश दिया है। काउंटर पर तीन घंटे प्रसाद उपलब्ध नहीं रहने को लेकर कलेक्टर सहायक प्रशासनिक अधिकारी एसपी दीक्षित पर भी नाराजगी जताई है।
मंदिर कम्प्यूटर ऑपरेटर सत्कार शाखा में तैनात
महाकाल मंदिर के कम्प्यूटर ऑपरेटर अभिषेक भार्गव को तत्काल प्रभाव से कलेक्टर कार्यालय की सत्कार शाखा में संलग्न कर दिया गया है। कलेक्टर ने इसके आदेश जारी किए हैं।