28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावनः महाकाल दर्शन करने उमड़े हजारों श्रद्धालु, आप भी करें ऑनलाइन दर्शन

mahakaleshwar live darshan-जो लोग महाकाल नहीं आ सकते, वे घर बैठे भी कर सकते हैं महाकालेश्वर के दर्शन...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Manish Gite

•

Updated: 15 Jul 2022, 12:22 PM IST

mahakal.png

उज्जैन। भगवान शिव का प्रिय सावन माह गुरुवार से शुरू हुआ। पहले ही दिन बाबा महाकाल के आंगन में भक्तों का हुजूम उमड़ा। भस्मआरती से लेकर शयन आरती तक लगभग 20 हजार भक्तों ने दर्शन किए। शुक्रवार को भी सुबह से महाकाल दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस दिन भी माना जा रहा है इससे भी अधिक श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आ सकते हैं। साथ ही वीकएंड के चलते भी भीड़ उमड़ सकती है। वहीं सावन के पहले सोमवार को आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

इधर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर ने फैसेलिटी सेंटर की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड लगवा दिए, जिससे ना केवल भक्त बल्कि मंदिर कर्मचारियों को भी मंदिर जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ा।

सावन के पहले दिन महाकाल मंदिर में कलेक्टर ने दौरा करते हुए फैसेलिटी की ओर जाने वाले रास्ते को बैरिकेड से बंद कर दिया। इससे मंदिर कर्मचारियों को भी आने-जाने और वाहन निकालने में परेशानी हुई। इसी प्रकार मंदिर के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। पिछले सावन में कोविड के कारण मंदिर में दर्शन प्रतिबंधित रहे, लेकिन इस वर्ष भक्तों को दर्शन का लाभ मिल पा रहा है। गुरुवार को माह का पहला दिन होने और सुचारु व्यवस्था के नाम पर बैरिकेडिंग से दर्शनार्थियों की लंबी कतारें भी नजर आईं। शुक्रवार को भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यह भीड़ अब बढ़ते जाएगी, इसे देख मंदिर समिति और प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने की भी व्यवस्था कर ली है।

यह है नई वेबसाइट

यहां करें लाइव दर्शन
https://www.youtube.com/

भस्म आरती की बुकिंग
https://shrimahakaleshwar.com/bhasmarti

घर बैठे भी कर सकते हैं दर्शन

सावन में मंदिरों में भीड़ रहते हैं, महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने वालों की भी भीड़ उमड़ने लगी है। इसे देश कई लोग महाकाल दर्शन करने नहीं आ सकते, साथ ही ऐसे बुजुर्ग जो ज्यादा चल नहीं पाते और घर में ही रहते हैं, उनके लिए आनलाइन दर्शन (mahakaleshwar live darshan) की भी व्यवस्था मंदिर समिति ने की है। वेबसाइट और यूट्यूब के जरिए भी बाबा महाकाल के लाइव दर्शन किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः धार्मिक स्थलों में ‘प्रसाद’ और ‘लंगर’ का होता है ऑडिट, दिया जाता है BHOG सर्टिफिकेट