3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन का दूसरा सोमवार आज : इस तरह होंगे भगवान महाकाल के दो रूपों में दर्शन

भक्त भगवान महाकाल के दो रूपों में दर्शन करेंगे। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में मनमहेश और हाथी पर चंद्रमौलेश्वर रूप में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Jul 2020, 1:10 AM IST

news

सावन का दूसरा सोमवार आज : इस तरह होंगे भगवान महाकाल के दो रूपों में दर्शन

उज्जैन/ श्रावण मास में दूसरे सोमवार को भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकाले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। भक्त भगवान महाकाल के दो रूपों में दर्शन करेंगे। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में मनमहेश और हाथी पर चंद्रमौलेश्वर रूप में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे।

पढ़ें ये खास खबर- VIDEO : पुलिस को खुली चुनौती देकर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, इस तरह घटना को दिया अंजाम

कलेक्टर पालकी को करेंगे नगर भ्रमण के लिए रवाना

मंदिर और प्रशासन की देखरेख में इस बार भी सवारी को नए मार्ग से निकालने की व्यवस्था की गई है। दोपहर बाद 3.30 बजे मंदिर के सभा मंडप में कलेक्टर आशीष सिंह भगवान भगवान के मनमहेश रूप का पूजन कर पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी अवंतिकानाथ को सलामी देगी।

पढ़ें ये खास खबर- अब मास्क न लगाने वालों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान, होगी ये कार्रवा


इन मार्गों से गुजरेगी पालकी

इसके बाद कारवां बड़ा गणेश मंदिर के सामने से हरसिद्धि चौराहा, झालरिया मठ के रास्ते से सिद्घ आश्रम होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगा। यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे। पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट, हरसिद्धि की पाल होते हुए हरसिद्घि मंदिर के सामने पहुंचेगी। यहां शक्तिपीठ के पुजारी पालकी का पूजन करेंगे। शाम करीब 5.30 बजे पालकी पुनः मंदिर पहुंचेगी।