12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली से पहले खरीदी का महायोग : बुध-पुष्य नक्षत्र में मिलेगी स्थायी समृद्धि

बुध पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदी स्थायी समृद्धि प्रदान करने वाली मानी जाती है। दीपावली से पहले खरीदी का महामुहूर्त बुध पुष्य 31 अक्टूबर को आ रहा है।

2 min read
Google source verification
patrika

Astrologers,building,Diwali,vehicles,purchase,prosperity,Gold-Silver,diwali worship,muhurta,Pushy Nakshatra,Electronic products,

उज्जैन. बुध पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदी स्थायी समृद्धि प्रदान करने वाली मानी जाती है। दीपावली से पहले खरीदी का महामुहूर्त बुध पुष्य 31 अक्टूबर को आ रहा है। महामुहूर्त में वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, सोना-चांदी, भूमि, भवन, सहित हर प्रकार की खरीदी शुभफल प्रदान करेगी। सर्वार्थसिद्धि योग में महामुहूर्त करीब 23 घंटे रहेगा।

ज्योतिषियों के अनुसार दीपावली से पहले बुध पुष्य नक्षत्र का संयोग 10 साल बाद बना है। 31 अक्टूबर को महामुहूर्त का योग तड़के 3.51 बजे से रात्रि 2.33 तक रहेगा। बुधवार के दिन पुष्य नक्षत्र का होना बुध पुष्य कहलाता है। इस नक्षत्र को महामुहूर्त कहा गया है। इस दिन खरीदी शुभफल प्रदान करती है।

इससे इसकी शुभता कई गुना बढ़ गई है। इस दिन बही खाता व कलम-दवात, सोने-चांदी के आभूषण के साथ वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, धातु की मूर्तियां, भूमि, भवन, राशि रत्न वस्त्र आदि की खरीदी करना लाभप्रद रहेगा।

गणपति और देवी की कृपा मिले इसलिए यह भी खरीदें

बुधवार का दिन भगवान गणपति का माना गया है। इस बार बुध पुष्य पर अहोई अष्टमी का संयोग भी है। कार्य में सिद्धि तथा रक्षा के लिए इस दिन भगवान गणेश व माता कालिका की विशेष पूजा करना चाहिए। इसके अलावा मरगज, आंकड़ा, हल्दी, मूंगा, नीलम या स्फटिक से बनी भगवान गणपति की मूर्ति खरीदना इच्छित फल प्रदाता मानी गई है।

बाजार में खरीदी का बूम
उज्जैन होंडा टू व्हीलर के संचालक सारांश सेठ ने बताया कि ऑटोमोबाइल में पहले की अपेक्षा तेजी है। अभी पुष्य नक्षत्र में 35 गाडिय़ों की बुकिंग हो गई है। अवंतिका होंडा टू व्हीलर के संचालक प्रदीप नाहटा ने बताया कि जल्दी ही तेजी की संभावना है। अभी तक 50 गाडिय़ों की बुकिंग है।

प्रिंस हुंडई के संचालक हिमांशु दादवानी ने बताया कि अभी फोर व्हीलर की बिक्री इस वर्ष अच्छी है। बारिश अच्छी होने से फसल की पैदावार बंपर हुई है। अभी तक 40 कारों की बुकिंग हो गई है।

आरबी जोन के संचालक हंसराज रोहना ने बताया कि आरबी जोन पर महंगे आयटमों जैसे एलइडी, वॉशिंग मशीन, म्यूजिक सिस्टम एवं एलसीडी, एंड्रोयड फोन आदि की पूछपरख हो रही है। पुष्य नक्षत्र पर बहुत अच्छा व्यापार होने की संभावना है।

नवोदय डेवलपर्स के संचालक संजय बाफना ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस बार भी बाजार गुलजार है। हमारे रीयल एस्टेट कारोबार में भी जबर्दस्त खरीदी का माहौल है। लोग अपने सपनों का आशियाना पाने को खासे उत्साहित हैं। हम भी विनायक ग्रीन एवं प्रेमरत्न एवेन्यू में ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑफर्स के साथ ग्राहक सेवा के लिए तत्पर हैं।