13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विशेष दिन – भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, मिलेगा पुण्य

सोमवती अमावस्या पर हजारों ने लगाई पुण्य की डुबकी, रामघाट और सोमकुंड पर उमड़ी आस्था, दान-पूजन कर महाकाल के किए दर्शन  

2 min read
Google source verification
patrika

जारों ने लगाई पुण्य की डुबकी

उज्जैन. सोमवती अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। रामघाट पर शिप्रा और बडनगर रोड स्थित सोमकुंड में स्नान और दान-पुण्य कर महाकाल सहित अन्य देव स्थलों पर दर्शन-पूजन किए।
ठंड के बाद भी सोमवती अमावस्या पर शिप्रा और सोम कुंड में स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया था। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सर्वार्थ सिद्धि योग के संयोग में स्नान कर दान-पुण्य किया। सर्वार्थ सिद्धि योग होने से अमावस्या का विशेष महत्व था। सालों बाद पौष मास की अमावस्या सोमवार को आने के कारण शिप्रा के रामघाट पर स्नान किया। इसके अलावा बडऩगर रोड के पास प्राचीन सोमकुंड में स्नान और सोमेश्वर महादेव का पूजन किया। अमावस्या पर्व काल में सिद्धवट घाट भैरवगढ़ पर भी लोग पितरों के निमित्त पिंडदान-तर्पण, पूजन किया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे महाकाल
सोमवती अमावस्या के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। इसके चलते आम दिनों की तुलना में सामवार को महाकाल में दर्शन-पूजन करने वालों की तादात अधिक थी। मंदिर में सामान्य लाइन से दर्शन करने वालों की लाइन में भीड़ साफ नजर आ रही है।


स्टेशन पर भी उमड़ी भारी भीड़
हर पर्व की तरह सोमवती अमावस्या पर स्टेशन व बस स्टेंड पर भक्तों की भीड़ नजर आई। रविवार देर रात से श्रद्धालुओं का उज्जैन पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने सुबह के समय स्नान किया और महाकाल दर्शन के साथ स्टेशन पहुंचना शुरू कर दिया। दोपहर ११ बजे के बाद स्टेशन परिसर पूरी तरह से फुल नजर आया। हर तरफ भक्त ट्रेन का इंतजार करते हुए नजर आए। इस दौरान सुरक्षा नियमों का भी जमकर उल्लघंन हुआ। सीट की जद्दोजेहद में यात्री प्लेटफार्म के सामने टे्रक पर उतर गए। आउटर पटरियों पर बैठकर ट्रेन का इंतजार किया। इसी के साथ ट्रेन के आने पर पहले अंदर जाने के लिए खींचतान मच गई।