उज्जैन. यह है जय छानियारा...लॉफ्टर फेम और देश के सबसे कम उम्र के डिसेबल कॉमेडियन। इनका मानना है कि जिदंगी खुशनुमा है, इसे जिंदादिली के साथ जीएं। एक हंसी ही है जिस पर सरकार ने जीएसटी नहीं लगाया, इसलिए खूब हंसो और हंसाओ। गुजरात निवासी छानियारा खुद डिसेबल (दिव्यांग) है, लेकिन इसे अपनी ताकत मानते हैं। कहते हैं लडख़ड़ाकर चलकर दौडऩे वालों को कुछ सिखा जाएंगे, भुला न पाएगी दुनिया, इस तरह छा जाएंगे हम..। ठहाका सम्मेलन में शहर आए कॉमेडियन छानियारा ने पत्रिका से खुलकर अपने छोटे-से सफर को बयां किया।