28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुंडे की धमकी से घबराकर छात्र ने खाया जहर

माता-पिता को मारने की धमकी देकर ऐंठ रहा था रुपए, आए दिन करता था मारपीट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 9 Apr 2018, 8:54 PM IST

patrika

Suicide,crime,bullying,threat,student,ujjain news,panic,disturbing,

उज्जैन। गुंडे द्वारा आए दिन माता-पिता को मारने की धमकी व उसकी दहशत से परेशान बीकॉम फाइनल के छात्र ने रविवार रात घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। छात्र के माता-पिता इन्दौर गए थे, जिन्हें रिश्तेदार ने जानकारी दी।

सुबह परिजनों ने आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व ही क्षेत्र के बदमाश बब्बी मराठा ने पुत्र के साथ मारपीट की थी जो पिछले कईं समय से पुत्र को परेशान कर रहा था। इस पर मृतक के पिता ने पिछले दिनों फोन पर बात भी कि थी। बावजूद बदमाश छात्र को परेशान कर रहा था जो आए दिन छात्र से रुपए मंगवाता था। इससे तंग आकर और दहशत में छात्र ने जहर खा लिया। पुलिस ने मामले में सोमवार को छात्र का पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंपा है। टीआई गगन बादल का कहना है कि बदमाश के बारे में जानकारी लगी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

उन्होंने बताया कि किशनपुरा निवासी राहुल पिता प्रभुलाल बेण्डवाल (२१) ने रविवार रात १.३० बजे जहर खा लिया। जिसे उसके रिश्तेदार हंसराज बेंडवाल व कुलदीप रात को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान राहुल ने दम तोड़ दिया।

माता पिता को मारने की धमकी दी थी बदमाश ने
राहुल के पिता प्रभुलाल बेंडवाल ने पत्रिका को बताया कि उनके पुत्र को क्षेत्र का बदमाश बब्बी मराठा परेशान कर रहा था। जिससे पिछले दिनों प्रभुलाल ने बात भी की थी और बच्चे को न करने के लिए हाथ भी जोड़ेे थे बावजूद उसे परेशान किया जा रहा था। प्रभुलाल ने बताया कि पुत्र राहुल ने कहा था कि पापा आप उससे बात मत करना नहीं तो वो आपको मार देगा। प्रभुलाल ने बताया कि बब्बी कई बार उसकी गाड़ी भी लेकर जाता था इससे भी वह परेशान रहता था। कई बार बब्बी रात को घर पर आकर बेटे को बुलाता और बाहर ले जाकर धमकाता था।

संभ्रांत परिवार के युवाओं को लेता है झांसे में बदमाश
बदमाश पूर्व में ज्योतिनगर कॉलोनी निवासी रहा है। जिस पर माधवनगर सहित अन्य थानों में मारपीट, हफ्ता, वसूली, जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। बदमाश रंजित खटीक व लाखन गैंग में शामिल रहा है जिसकी फ्रीगंज क्षेत्र में दहशत है। जो संभ्रांत परिवार के युवाओं से दोस्ती कर उन्हें डराता धमकाता है और रुपए ऐंठता है। सोमवार को पत्रिका टीम ने खोजबीन की तो पता चला की बदमाश ने सेठी नगर क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा युवाओं को डरा धमका कर झांसे में ले रखा है जो युवाओं को परेशान कर रहा है।

इनका कहना
मृतक के परिजनों ने जिस बदमाश पर आरोप लगाए हैं उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी, फिलहाल मामले में जांच कर रहे हैं। - गगन बादल, टीआई, माधवनगर