3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14वीं सब जूनियर नेशनल जम्प रोप में उज्जैन का बालक वर्ग प्रथम

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उज्जैन के विभिन्न स्कूलों के चयनित 47 बालक-बालिका सम्मिलित हुए।

2 min read
Google source verification
patrika

gold medal,Players,ujjain news,national competition,

उज्जैन. नासिक में आयोजित 14वीं सब जूनियर नेशनल जम्प रोप प्रतियोगिता में उज्जैन के खिलाडिय़ों ने बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान एवं बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उज्जैन के विभिन्न स्कूलों के चयनित 47 बालक-बालिका सम्मिलित हुए।


सचिव मुकुंद झाला के अनुसार 13 से 16 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 12 में उषा सोलंकी ने गोल्ड तथा सिल्वर, तनिष्का जैन, कासली उपाध्याय, वंशिका राजावत ने सिल्वर एवं ब्रांस मेडल, विधि आप्टे ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 14 वर्ष बालिका वर्ग में खुशी जैन, चिताली, आध्या, नंदिता ने टीम इवेंट में गोल्ड सिल्वर, अनवेक्षा, संध्या, चैष्ठा, मानसी अग्रवाल ने ब्रांस मेडल, आयुषी गरे, सुशी शर्मा, अलवीना सक्सेना ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। बालक वर्ग में अंडर 14 में वेदांग दुबे, अनुज, भूपेन्द्र, जयसिंह, लाओत्स, जूबीन, दुष्यंत, आदित्य, अथर्व, नीरज, प्रखर, आदर्श ने फ्री स्टाइल रिले इंडोकेस में गोल्ड, सिल्वर, ब्रांस मेडल प्राप्त किया। अंडर 12 में दर्शाल, पार्थ निगम ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं विशेष, कबीर, रिदम, तहमीत, अमन, आयुष, अजय, मयूर, आयुष, हरजीत, लक्की, लक्षराज, मयूर, रूद्राक्ष, भूपेन्द्र की सहभागिता रही। पदक प्राप्त कर लौटे खिलाडय़ों का स्वागत आनंद पंड्या, संचालक संदीप जोशी, पं. राजेश जोशी, राहुल पंड्या, पूजा शर्मा ने किया। टीम का प्रतिनिधित्व कोच पूर्वा झाला, श्याम झाला, इमरान पटेल ने किया।

डीसीसी और क्रिश्चियन क्लब सेमीफाइनल में
उज्जैन पत्रिका. वाल्मीकि फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में राज्य स्तरीय मैत्रिक फुटबॉल प्रतियोगिता पीसीजी ट्रॉफी के तीसरे दिन 2 क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। डीसीसी क्लब और क्रिश्चियन क्लब ने अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहला मुकाबला डीसीसी फुटबॉल क्लब व शास्त्रीनगर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें डीसीसी क्लब 1-0 से जीत हासिल की। मैच के मुख्य अतिथि अरुण वर्मा और अरुण बाली थे। दूसरा मुकाबला वाल्मीकि फुटबॉल क्लब व क्रिश्चियन फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मैच में काफी गहमागहमी रही। दोनों ही टीमों ने गोल करने के अथक प्रयास किए। काफी मशक्कत के बाद क्रिश्चियन फुटबॉल क्लब ने मैच के आखिरी क्षणों में एक गोल दागा और यही गोल अंत में जीत का अंतर साबित हुआ। प्रतियोगिता को सफल बनाने में वाल्मीकि फुटबॉल क्लब के धनराज खोडे, कालीचरण खोडे, धर्मा संगत, हरीश बोलगे, आशीष बोलगे, रोहित पाल, विजय खरे, मोहन नरवाले, प्रमेंद्र सारवान, संदीप झांझोट, कालू झांझोट, मोंटी झांझोट, बंटी झांझोट, गोलू चावरे, विनोद लोट, रिंकू परिहार, लखन परिहार आदि का सहयोग मिल रहा है। संचालन राजेश लोट ने किया। जानकारी स्पर्धा संयोजक लोकेश झांझोट दी।

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते 2 रजत और 4 कांस्य पदक
उज्जैन पत्रिका. जबलपुर में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उज्जैन जिले की टीम ने भाग लेकर 2 रजत पदक सहित कुल 6 पदकों पर कब्जा जमाया।

उज्जैन जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवन्त अग्निहोत्री ने बताया कि 14 से 16 फरवरी तक जबलपुर में आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अजय लालवानी ने कांस्य, मोहसीन खान ने कांस्य, जूनियर में गोविंद ने कांस्य, सब जूनियर वर्ग में जय चौहान ने कांस्य, देवेन्द्र ने रजत तथा मोनू गरगामा ने रजत पदक प्राप्त किया। विक्रम विश्वविद्यालय के खेल विभाग के डायरेक्टर डॉ डीडी बेदिया एवं जिला खेल अधिकारी रुबिका दीवान ने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी खिलाडिय़ों का उज्जैन आगमन पर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। ये सभी खिलाड़ी उज्जैन जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा संचालित एकेडमी में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।