scriptCorona Update : आज हुई 7 पॉजिटिव केस की पुष्टि, अब तक 887 मामले आए सामने | Ujjain Coronavirus News Update today 12 july 2020 | Patrika News

Corona Update : आज हुई 7 पॉजिटिव केस की पुष्टि, अब तक 887 मामले आए सामने

locationउज्जैनPublished: Jul 13, 2020 12:43:35 am

Submitted by:

Faiz

उज्जैन जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां अब तक कुल संक्रमित 887 हो चुके हैं। हालांकि, अब तक 71 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 787 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 29 केस एक्टिव हैं।

Corona Update

Corona Update : आज हुई 7 पॉजिटिव केस की पुष्टि, अब तक 887 मामले आए सामने

उज्जैन/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ शहर अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है उज्जैन। उज्जैन जिले में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 7 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 887 हो गई है। जबकि, 71 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 787 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 29 केस एक्टिव हैं। इनमें से 92 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- VIDEO : पुलिस को खुली चुनौती देकर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, इस तरह घटना को दिया अंजाम


रतलाम में आज 7 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 7 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 5 रतलाम और 2 जावरा के केस हैं। हालांकि, इनमें से 3 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक कुल 222 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 167 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 6 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 49 एक्टिव केस बचे हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- अब मास्क न लगाने वालों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान, होगी ये कार्रवा


नीमच में आज 9 प़ॉजिटिव केस

रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 9 पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में 9 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, रात तक संक्रमितों की संख्या 496 हो गई है। अब तक कुल 439 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में अब तक मृतकों कुल संख्या 8 हो गई है। जिले में अब भी 49 केस एक्टिव हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- भाजपा में शामिल होकर बोले प्रद्युम्न- अब होगा विकास, कांग्रेस ने कहा- धोखेबाज


24 घंटे में कोई केस नहीं

जिले में आज कोरोना का कोई मरीज सामने नहीं आया है। हालांकि, अब तक जिले में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 945 हो चुकी है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 482 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 458 केस अब भी एक्टिव हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो