15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Update : कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, अब तक 1424 पॉजिटिव, 76 जानें भी गईं

उज्जैन जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां अब तक कुल संक्रमित 1424 हो चुके हैं। हालांकि, अब तक 76 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 1157 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब 191 केस एक्टिव हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Aug 2020, 6:01 AM IST

Corona Update

Corona Update : कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, अब तक 1424 पॉजिटिव, 76 जानें भी गईं

उज्जैन/ वैसे तो मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस के केसों में काफी तेजी आने लगी है। इन्ही में से एक जिला है उज्जैन। जिले में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 16 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 1424 हो गई है। जबकि, 76 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1157 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 191 केस एक्टिव हैं। इनमें से 116 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पढ़ें ये खास खबर- अजब गजब : MP में बन रही हैं इम्यूनिटी बूस्टर साड़ियां, प्राचीन हर्बल मसालों से होती हैं ट्रीट


रतलाम में 20 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 20 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 18 रतलाम और 2 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 681 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 524 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 15 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 142 एक्टिव केस बचे हैं।

पढ़ें ये खास खबर- अब रामायण सर्किट और राम वन गमन पथ के जरिये प्रदेश में बढ़ेगा पर्यटन, रोज़गार के रास्ते खुलेंगे


नीमच में आज 22 प़ॉजिटिव केस

रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 22 पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में 22 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, रात तक संक्रमितों की संख्या 913 हो गई है। अब तक कुल 794 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में मृतकों कुल संख्या 11 हो गई है। जिले में अब भी 108 केस एक्टिव हैं।

पढ़ें ये खास खबर- सस्ती बिजली-मुफ्त राशन, साहुकारों से लिया कर्ज माफ, CM शिवराज का ऐलान


24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 23 पॉजिटिव

जिले में आज कोरोना के 10 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1889 हो चुकी है। जिले में अब तक 11 मरीज संक्रमण का शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें से 1738 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 140 केस अब भी एक्टिव हैं।

सैंपल लिया ही नहीं और महिला को बता दिया कोरोना पॉजिटिव, महिला बताई सच्चाई, देखें वीडियो...।