2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह ने महाकाल हादसे की जानकारी ली, होली कार्यक्रम निरस्त कर CM मोहन यादव उज्जैन पहुंचे

Amit Shah talked to Mohan Yadav- गृहमंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से फोन पर बात की...। महाकाल घटना के बारे में जानकारी ली...।  

3 min read
Google source verification
amit-shah.png

महाकाल मंदिर की भस्म आरती में हादसे के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने मोहन यादव से ली जानकारी।

देश के गृहमंत्री गृहमंत्री अमित शाह (home minister amith shah) ने महाकाल हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। गृहमंत्री ने इस संबंध में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से फोन पर बात की। डा. मोहन यादव ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। मोहन यादव (mp cm dr mohan yadav) भोपाल से रवाना हो गए और इंदौर में गंभीर रूप से झुलसे पुजारियों से मिले। इसके बाद वे उज्जैन पहुंच गए।

सोमवार सुबह महाकाल के गर्भगृह में हुए अग्निकांड की खबर लगते ही देश के गृहमंत्री अमित शाह भी सक्रिय हो गए और उन्होंने तत्काल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से फोन पर बात की और हादसे के संबंध में जानकारी ली। अमित साह ने इस बारे में सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कहा कि महाकाल मंदिर (mahakal temple) में आग लगने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से बात कर जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अमित शाह से बात करने के बाद एमपी के सीएम मोहन यादव भोपाल से रवाना हो गए थे। मोहन यादव पहले इंदौर गए, जहां अरबिंदो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती पुजारियों के हालचाल पूछे। डाक्टरों से अच्छे से अच्छा इलाज उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। मोहन यादव के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी थे।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार को सुबह भस्म आरती के दौरान जब गुलाल उड़ाया जा रहा था। तभी आग भड़क गई। इस दौरान करीब 16 पुजारियों और सेवक घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 9 पुजारियों को इंदौर रैफर किया गया है।

इससे पहले भोपाल में आग की खबर लगते ही सीएम मोहन यादव भी सक्रिय हो गए थे। क्योंकि उनके परिवार के लोग भी उसी समय गर्भगृह के सामने महाकाल की आरती में शामिल थे। इसके बाद सीएम ने स्थानीय प्रशासन से जानकारी ली। मोहन यादव ने ट्वीट कर कहा है कि आज प्रातः बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान हुई दुर्घटना दुखद है। मैं सुबह से ही प्रशासन के संपर्क में हूँ। सब नियंत्रण में है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ हों। मोहन यादव भोपाल से रवाना हो गए हैं। वे पहले इदौर में भर्ती 9 गंभीर घायलों से मुलाकात करने पहुंचे। उसके बाद उज्जैन गए।

इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में सीएम

इधर, भोपाल से इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सीधे अरबिंदो अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने आइसीयू में भर्ती मरीजों के हालचाल रहे। वे काफी देर तक अस्पताल में रहे। इस दौरान डाक्टरों से भी घायलों के बारे में बातचीत की और अच्छा से अच्छा इलाज कराने के लिए डाक्टरों को निर्देश दिए। घायलों का हालचाल लेने के बाद मुख्यमंत्री उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं। थोड़ी देर में वे महाकाल मंदिर भी जाएंगे और उज्जैन में भर्ती घायलों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इंदौर के अरबिंदो अस्पताल पहुंचकर घायलों के हालचाल जाने। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय महाकाल मंदिर भी जाने वाले हैं।

न्यायिक जांच कर तीन दिन में दें रिपोर्ट

सोमवार, 25 मार्च को सुबह महाकाल की भस्म आरती के दौरान हुए अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने इसके निर्देश दिए हैं। घटना के तीन घंटे में बाद ही जांच के निर्देश कलेक्टर ने दे दिए हैं। इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई गई है जिसमें जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी मृणाल मीना और अपर कलेक्टर अनुकूल जैन शामिल हैं। यह अधिकारी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट पेश कर देंगे।

यहां पढ़ें विस्तार सेः

महाकाल मंदिर में अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच, तीन दिन में आएगी रिपोर्ट

बताया जा रहा है कि जब आग लगी उस वक्त मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का परिवार भी भस्म आरती में शामिल था। उनकी पत्नी, बेटे और बहू भी बाबा के दर्शन करने गए थे। इस घटना के दौरान वे गर्भगृह के बाहर थे। अफरा-तफरी के दौरान वे एक तरफ आ गए और अब सुरक्षित हैं।

यहां पढ़ें विस्तार सेः

महाकाल के गर्भगृह में लगी आग, मौजूद था सीएम का परिवार, 16 पुजारी घायल

यह है घायल पुजारी

घायलों में महाकाल मंदिर के पुजारी शामिल हैं। इनमें संजय गुरु, नानू गुरु, विकास गुरु, आनंद, मनोज, शिवम, कमल, मंगल, अंश पुरोहित, महेश शर्मा सेवक, चिंतामन गेहलोत आदि शामिल हैं। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को इंदौर रैफर किया गया है। पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि महाकाल मंदिर में परंपरागत होली समारोह मनाया जा रहा था। तभी गुलाल के कारण गर्भगृह में आग फैल गई। जिसमें ज्यादातर मंदिर के पुजारी घायल हैं। हमनें उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

महाकाल भस्‍मारती के दौरान गर्भगृह में आग, 16 पुजारी और सेवक झुलसे