
Brahman Samaj did the honor of the verses
उमरिया/बिरसिंहपुर पाली.भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परसुराम जी की जयंती पाली नगर में धूमधाम श्रद्धा उल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। बीते साल की भांति इस साल भी माता बिरासिनी मंदिर प्रांगण में क्षेत्र व संभाग के कोने कोने से विप्रजन भारी तादात में भगवान परसुराम जी की जयंती मनाने के लिए एकत्र हुए जहाँ विधि विधान के साथ भगवान परसुराम जी की पूजा अर्चना हवनादि कर एक शोभा यात्रा निकाली गई जो मन्दिर प्रांगण से आरम्भ होकर पूरे नगर भ्रमण के पश्चात मन्दिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ। शोभा यात्रा का नगर में जगह जगह भव्य स्वागत भी किया गया व शीतल पेयजल प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान ब्राम्हण समाज पाली द्वारा नगर के विभूतियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में जगत गुरु सियाराम शरण जी महाराज छपडौर वाले, गुरु प्रसन्नदास जी मगराज , अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष आदर्श मुनि त्रिवेदी महासचिव आलोक मिश्रा युवा ब्राम्हण समाज के प्रदेशाध्यक्ष आशीष त्रिवेदी जनपद अध्यक्ष रामकिशोर चतुर्वेदी सहित अन्य का स्वागत वंदन किया गया वही अन्य ब्राम्हण समाज के अन्य विभूतियों का शाल श्री फल प्रशस्ति पत्र देकर ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष एस के त्रिपाठी कार्यवाहक अध्यक्ष के के मिश्रा नपा पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पालीवाल युवा ब्राम्हण समाज अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा व अन्य आगंतुकों द्वारा सम्मान किया गया। शोभा यात्रा मन्दिर प्रांगण से आरम्भ होकर पूरे नगर भ्रमण के पश्चात मन्दिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ। शोभा यात्रा का नगर में जगह जगह भव्य स्वागत भी किया गया
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत
नगर में स्थित विश्राम गृह के समीप जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह के द्वारा भगवान परसुराम जी के शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया साथ ही शोभायात्रा में शामिल सभी ब्रम्हनजनो को मिस्ठान व शीतल पेय का वितरण कराया गया इसी तरह मुख्य मार्ग में युवा ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा धीरू के द्वारा भी ठंडा पेय पदार्थ का वितरण कराया गया।
Published on:
19 Apr 2018 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
