26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Live Video : पुलिस जवान ने उफनते नाले में छलांग लगाकर की सुसाइड, रौंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें कैद

-उफनते नाले में कूदकर पुलिस जवान ने की सुसाइड-रौंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें कैमरे में कैद-SDRF की टीमें कर रही जवान का 20 घंटे से रेस्क्यू-वायरल हो रहा सुसाइड का Live Video
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Aug 2022, 2:24 PM IST

News

Live Video : पुलिस जवान ने उफनते नाले में छलांग लगाकर की सुसाइड, रौंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें कैद

उमरिया. मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक पुलिस जवान द्वारा उफनते नाले में छलांग लगाकर आत्महत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब पुलिस जवान द्वारा की गई आत्महत्या का लाइव सुसाइड वीडियो सामने आया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियों में साफ तौर पर दिखाई दिया कि, पुलिस जवान उफनते नाले के बीच में पहुंचा और तेज बहाव के बीच पहुंचकर उसने छलांग लगा दी।


फिलहाल, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि, जवान ने जान बूझकर छलांग लगाई है या हादसे के शिकार हुआ है। फिलहाल, जवान को तलाशने का रेस्क्यू पिछले 20 घंटे से जारी है। एसडीआरएफ को अबतक सफलता नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- घर बैठे ऐसे ऑनलाइन लिंक करें वोटर ID और आधार कार्ड, जानिए प्रोसेस


उमरिया पुलिस लाइन में पदस्थ है जवान

मामला उमरिया जिले के चंदिया थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम करईहा में महानदी में बने स्टॉप डैम का है। यहां उफनते नाले में डूबने से पुलिस जवान की मौत हो गई है। मृतक का नाम उमरिया पुलिस लाइन में पदस्थ 25 वर्षीय प्रीतम बैगा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पुलिस के लिए मजाक बना बदमाश का जुलूस, हत्या का आरोपी हस्ते मुस्कुराते लोगों से करता रहा सलाम दुआ, VIDEO


20 घंटे से तलाश रही SDRF की टीम

घटना 20 अगस्त की दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। पिछले 20 घंटों से एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम जवान को तलाशने में जुटी हुई है। रेस्क्यू टीम को सफलता नहीं मिली है। बताया जाता है कि, तेज बहाव के कारण शव को खोजने में दिक्कतों आ रही है। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक प्रीतम बैगा का शव नहीं मिल सका है।