26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के लिए मजाक बना बदमाश का जुलूस, हत्या का आरोपी हस्ते मुस्कुराते लोगों से करता रहा सलाम दुआ, VIDEO

-पुलिस के लिए मजाक बना बदमाश का जुलूस-हस्ते मुस्कुराते हुए सलाम दुआ करता चल रहा था बदमाश-बदमाश के साथ पुलिस भी मुस्कुराती नजर आई-ऐसा लगा बेइज्जती नहीं, सम्मान के लिए निकाला हो जुलूस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 Aug 2022, 6:40 PM IST

News

पुलिस के लिए मजाक बना बदमाश का जुलूस, हत्या का आरोपी हस्ते मुस्कुराते लोगों से करता रहा सलाम दुआ, VIDEO

बैतूल. मध्य प्रदेश की बैतूल पुलिस द्वारा आदतन अपराधी का जुलूस निकालना अब अपराधी के बजाय पुलिस के लिए ही शर्मिंदगी का कारण बन गया है। यहां एक तरफ तो जुलूस निकाले जाने के दौरा औरोपी सड़क पर लोगों से हंसते मुस्कुराते और दुआ सलाम करते हुए चल रहा था। बल्कि पुलिस भी उसकी इन हरकतों को देखकर मुस्कुराती दिखाई दे रही थी। इस दौरान आसपास के लोगों ने आरोपी का वीडियो भी बनाया है, जिसे देखखर मेहसूस हो रहा है मानों पुलिस ने अपराधी की सार्वजिनक रूप से बेइज्जत करने के बजाय उसके प्रचार के लिए जुलूस निकाला हो।


जानकारी के अनुसार, जिले की भैंसदेही पुलिस ने फिरौती के बाद हत्या करने वाले फरार आरोपी भीम उर्फ अनूप सोनकर को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पिछले दो महीने से फरार आरोपी भीम उर्फ अनूप सोनकर को तलाश रही थी। आखिरकार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, आरोपी नागपुर में किसी घर में मौजूद है, जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करके लाए गए आरोपी का भैंसदेही पुलिस ने थाने से पैदल जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें- हाथ ठेला चलाने वाले गरीब मजदूर को मिला बेशकीमती हीरा, कीमत जानकर आप कहेंगे- क्या किस्मत पाई है


लोगों में आरोपी की देहशत खत्म करने के लिए निकाला था जुलूस

आपको बता दें कि, आरोपी अनूप सोनकर भर्फ भीम के खिलाफ कई मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत केस चल रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले आरोपी जमानत पर छूटकर आया था, जिसके बाद भैंसदेही पुलिस ने इस बड़े हत्याकांड मामले में भी उसी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि, हत्या जैसे मामले में आरोपी का जुलूस इसलिए निकाला, क्योंकि जनता में आरोपी का कोई डर ना रहे। जुलूस निकाल कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।