उमरियाः आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और बदलते परिवेश के कारण लोगों के सिर में दर्द रहने की समस्या आम हो गई है। गलत लाइफस्टाइल, खान-पान में आए बदलाव (यानी समय पर ना खा पाना) के चलते सिरदर्द होना आम सी बात है। सिर में दर्द होते समय आपका शरीर गिरा-गिरा रहता है कुछ करने का मन नहीं करता तो सचेत हो जाए, क्योंकि आज कल वायरल बुखार चल रहा है। लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि उन्हें वायरल बुखार हो गया है। अगर आपको कमज़ोरी महसूस हो रही है, काम में मन नहीं लगता, नींद आती है, सिर दर्द की शिकायत है और साथ साथ शरीर तप रहा है तो यह बुखार के लक्षण हो सकते हैं।