
White Revolution in District
उमरिया. जिले में स्वेत क्रांति लाने के लिए 30 दूध समितियों का गठन किया जा रहा है। प्रत्येक समिति में 21 से 30 सदस्यों को शामिल किया जाएगा, इनके आर्थिक उत्थान के लिए मप्र शासन एवं एपीसीडीएफ के संयुक्त तत्वावधान एवं कलेक्टर माल सिंह के विशेष प्रयासों से मिलिट्री डेयरी फार्म जबलपुर में उपलब्ध उन्नत नस्ल की 653 दुधारू गायों, 33 ब्रिडेबल हिफर्स, 180 नान ब्रिडेबल एवं 134 काफ का वितरण महिला दुग्ध समिति के प्रगति शाील सदस्यों को उपलब्ध कराया जाएगा। संभागीय प्रबंधक आनंद चौकसे ने बताया कि ये उन्नत नस्ल की दुधारू गाय 15 से 40 लीटर तक प्रतिदिन दूध दे सकेगी। दुधारू गाय हेतु 16 हजार रुपये प्रति गाय देय होगा जिसमें गाय का मूल्य एक हजार रुपये, परिवहन लागत तीन हजार रुपये एवं पशु आहार की राशि 12 हजार रुपये सम्मिलित है। हिफर्स हेतु 8 हजार रुपये प्रति पशु मूल्य निर्धारित है, जिसमें पशु का मूल्य एक हजार रुपये, परिवहन लगात तीन हजार रुपये एवं पशु आहार चार हजार रुपये, कार्फ हेतु पांच हजार रुपये प्रति पशु, पशु का मूल्य एक हजार, परिवहन लागत तीन हजार, पशु आहार की राशि एक हजार रुपये सम्मिलित है। उन्होने बताया कि पशु बीमा तीन वर्ष के लिए कराना अनिवार्य होगा। प्रीमियम में से 70 प्रतिशत राशि शासन द्वारा जमा की जाएगी। मात्र 30 प्रतिशत राशि हितग्राही को जमा करना होगा। उन्होने जिले के दुग्ध उत्पादकों से अपील की है कि वे महिला दुग्ध समितियां गठित कर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाये। अधिक जानकारी के लिए दुग्धशील केद्र उमरिया पुराना बस स्टैण्ड के पास संपर्क किया जा सकता है। साथ ही मोबाइल नम्बर 9406900452, 9406900468 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। संभागीय प्रबंधक ने बताया कि जिले में 30 समितियो के गठन का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें अब तक 15 समितियों का गठन किया जा चुका है, शेष समितियों के गठन की कार्यवाही जारी हैं। जिले में स्वेत क्रांति लाने के लिए अभी तक उमरिया एवं ताला में दुग्ध प्लांट लगाया जा चुका है और दो और प्लांट लगाने की स्वीकृति मिली है। इन समितियों से दुग्ध कलेक्शन किया जाएगा और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाएगा।
Published on:
26 Jul 2018 05:39 pm
