बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि पूर्व सभासद अमिता अवस्थी को विकास कार्यों का लंबा अनुभव है अनुराग अवस्थी लगातार अपने क्षेत्र के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जनपद प्रभारी रमापति शास्त्री, आनंद अवस्थी, अनुराग अवस्थी, सुशील तिवारी आदि शामिल है। इस मौके पर अमिता अवस्थी, दुर्गेश सिंह चंदेल, सरोज सिंह, मनोज निगम, चंद्रकांता जोशी, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में कई सभासद प्रत्याशी जुलूस के साथ मौके पर पहुंच अपनी सहभागिता दिखाई।