3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्याम खाटू वाले बाबा की निशान यात्रा के साथ फागुन महोत्सव शुरू

गाजे-बाजे और अबीर गुलाल के बीच निकाली गई निशान यात्रा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 20 Feb 2018, 8:05 AM IST

Falgun Mahotsav Shyam khatu baba nishan yatra Unnao UP hindi news

श्याम खाटू वाले बाबा की निशान यात्रा के साथ फागुन महोत्सव शुरू

उन्नाव. श्याम खाटू वाले बाबा कि निशान यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तगणों ने भाग लिया। इस मौके पर होली के पहले ही होली के रंगों में शहर डूब गया। पूरी यात्रा मार्ग में अबीर गुलाल की होली खेली गई। राह चलते लोगों ने भी इस का आनंद लिया। जगह जगह निशान यात्रा में भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई। निशान यात्रा पंजाबी कॉलोनी स्थित गीता मंदिर से प्रारंभ हुई। जो छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, आईबीपी टंकी, मोती नगर, पीतांबर नगर, आवास विकास होते हुए बाई पास मां पूर्णा देवी मंदिर धाम में संपन्न हुई। यहां पर श्रद्धा भाव से भक्तों ने श्याम खाटू वाले का दर्शन किया और विधि विधान से पूजा अर्चना की। निशान यात्रा में क्षेत्रीय विधायक पंकज गुप्ता ने भी भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने श्याम खाटू महाराज की पूजा अर्चना की।


पंजाबी कॉलोनी स्थित गीता मंदिर से निकली निशान यात्रा

लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मां पूर्णा देवी धाम में खाटू वाले श्याम बाबा के स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ पर भक्तों ने निशान यात्रा निकाली। निशान यात्रा पंजाबी कॉलोनी स्थित गीता मंदिर से प्रारंभ हुई । जहां पर क्षेत्रीय विधायक पंकज गुप्ता ने श्याम खाटू वाले बाबा की पूजा अर्चना किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छोटे बच्चों के साथ महिलाएं भी मौजूद थी। विधान से पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई निशान यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए बाईपास स्थित मां पूर्णा देवी धाम पहुंची। रास्ते में भक्तों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। जिसमें हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिर में आदि गीत शामिल है। जिन पर महिलाओं के साथ छोटे छोटे बच्चे भी थिरकते चल रहे थे। यात्रा प्रमुख राजेंद्र जोहरी ने बताया कि मां पूर्णा देवी धाम स्थित श्याम बाबा खाटू वाले की स्थापना विधि विधान से कराई गई थी। स्थापना दिवस पर निशान यात्रा निकाली जा रही है। जो बाईपास स्थित श्याम खाटू वाले दरबार तक जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही फागुन महोत्सव प्रारंभ हो जाता है। रास्ते भर श्याम बाबा के भक्त झूमते नाचते गाते चल रहे थे। इस मौके पर वीरेंद्र निगम, राजू मिश्रा, नीलम तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी। श्रीमद् भागवत व श्री राम कथा वाचक दीक्षा अवस्थी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र थी। जो 9 वर्ष की उम्र से श्रीमद भगवत कथा और श्री राम कथा का वाचन कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश