उन्नाव. एक तरफ देश आगामी दो अक्टूबर को शांति के मसीहा की जयंती मना रहा होगा, वहीं दूसरी तरफ कानपुर से सटे ट्रांस गंगा सिटी में हिंसा की सभावना प्रबल होती जा रही है। गुलाबी गैंग की सदस्यों के द्वारा लाठी चलाने का अभ्यास किया जा रहा है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुये प्रशासन भी अपनी तैयारी पूरी किये है। मौके पर थाना पुलिस के साथ पीएसी और फायर बिग्रेड के जवान मौजूद हैं। किसानों की मांग है कि प्रशासन और यूपीएसआईडीसी कमिश्नर के आदेशों का सम्मान करे और किसानों की जमीन वापस करें।