28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच घरेलू मसाले से बने काढ़ा से करें सर्दी से बचाव, जानते हैं आयुर्वेदिक चिकित्सक की राय

Home Remedies नवंबर महीना दो ऋतुओं के मिलन का महीना है। इन दिनों में दिन छोटा और रातें लंबी हो जाती है। इस दौरान संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। सर्दी, खांसी, बुखार के साथ डेंगू, मलेरिया आदि के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर रोजमर्रा के खानपान और दिनचर्या में परिवर्तन की सलाह देते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 23 Nov 2024, 7:08 AM IST

आयुर्वेदिक चिकित्सक से उपचार कराते मरीज

सर्दी के मौसम में उमड़ी अस्पताल में मरीजों की भीड़

Home Remedies नवंबर दो ऋतुओं के मिलन का महीना है। इस महीने का मौसम 'कफ' प्रधान होता है‌। इस दौरान दिन छोटे और रात लंबी होती है। आयुर्वेदिक चिकित्सक के अनुसार इस मौसम में पाचन क्रिया बहुत अच्छी होती है।‌ दो ऋतुओं के मिलन का महीना होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।‌‌ जीवाणु और विषाणु जनित बीमारी जैसे सर्दी, जुखाम, बुखार का प्रकोप बढ़ जाता है। जिससे बचने के लिए घरेलू उपचार कारगर है।

यह भी पढ़ें: रामगोपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- उपचुनाव में असली मतदाता नहीं, पुलिस ने वोट डाला

उन्नाव के जिला अस्पताल में तैनात आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि जीवाणु एवं विषाणु जनित सर्दी-जुकाम-बुखार से छुटकारा पाने के लिए अदरख, तुलसी, कालीमिर्च, दालचीनी, गिलोय का काढा नमक (अगर उच्च रक्तचाप की समस्या नहीं है तो) डालकर सेवन करें। यदि अत्यधिक बलगमयुक्त खांसी आ रही हो तो मुलेठी चूसना लाभकारी होता है। अत्यधिक जुकाम होने पर तिल के तेल की 4 से 5 बूंद दोनों तरफ नाक में डालने से राहत मिलेगी। अजवाइन और यूकेलिप्टस के पत्तों की भाप नमक एवं कपूर डालकर लेना भी लाभदायक है।

गोल्डेन-मिल्क' यानी हल्दी और दूध लेना लाभकारी

डॉ राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि रात में भोजन के बाद 'गोल्डेन-मिल्क' यानी हल्दी और दूध लेना सेहत के लिए लाभदायक है। छाती में जकड़न होने पर गुनगुने घी में सेंधा नमक मिलाकर छाती में लगाने से लाभ मिलता है। गर्म पेय पदार्थों जिसमें दूध, चाय, काॅफी, सूप, गर्म पानी इत्यादि निश्चित अंतराल में लेते रहना चाहिए। जिससे कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए। गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ  मल-मूत्र के मार्ग से बाहर निकल जाते हैं। आंवले का प्रयोग किसी भी रुप में लाभकारी होता है। जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए प्रोटीन (प्यूरीन) कम मात्रा में लें। सहजन, सोंठ, हल्दी इत्यादि लेना लाभकारी होता है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग