30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस प्रकार कोई पत्नी को घर से निकालता है, जैसा इसने निकाला, मामला पुलिस के पास पहुंचा

- पुलिस ने कहा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है। सास, ससुर, दो देवर, ननद सहित पति को पुलिस ने निशाने पर लिया, पत्नी का स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा उपचार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 14 Oct 2021, 11:34 AM IST

प्रकार कोई पत्नी को घर से निकालता है, जैसा इसने निकाला

इस प्रकार कोई पत्नी को घर से निकालता है, जैसा इसने निकाला, मामला पुलिस के पास पहुंचा

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. कानून बनने के बाद भी तीन तलाक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी प्रकार का एक मामला सामने आया है। जिसमें पति ने पिटाई करने के बाद तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अपनी तहरीर में पीड़िता ने पति सहित छह ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है।

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला

मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के उनवां गांव का है। का निवासी सीबा खातून पुत्री कुर्बान अली ने सफीपुर थाना में तहरीर देकर जानकारी दी है कि उसका विवाह 2017 में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ही पीखी गांव निवासी अतीक पुत्र हाथी के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराली जन उसे प्रताड़ित करने लगे। कम दहेज का ताना देते थे। ससुराली जनों ने पिता से ₹5 लाख उधार लिए, जिसे वापस नहीं किया और भी रुपए की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें

नकली अंगूठे के माध्यम से आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम से निकाल लिए लाखों रुपए, एसपी ने किया खुलासा

मारपीट कर घर से निकाला

बीते मंगलवार को पति अतीक, सास मैसरी, ससुर सफीक, देवर वाहिद और वसीम, नंद सूबी के खिलाफ कार मांगने का दबाव बनाने का आरोप लगाए। उसके द्वारा इंकार करने पर अतीक ने पिटाई की और तीन तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया। जिसे उपचार के लिए परिजन ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में सीमा खातून ने सफीपुर थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के दांव पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग