
स्वैच्छिक रक्तदान सबसे सुरक्षित, जिला आकांक्षा समिति ने लगाया रक्तदान शिविर
उन्नाव. स्वैच्छिक रक्तदान से प्राप्त व्यक्ति का रक्त सबसे सुरक्षित होता है। प्रदेश सरकार सभी जरूरतमंदों को उच्च गुणवत्ता का सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। जिससे रक्त की कमी से किसी भी जीवन का ह्रास ना होने पाए। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देकर अधिकाधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाये। जिससे रक्त कोष में रक्त प्रचुर मात्रा में उपलब्ध रहे। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जिला प्रशासन एवं पंचायत समिति के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला आकांक्षा समिति द्वारा जिला अस्पताल में जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी की उपस्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया।जिसका उद्घाटन जिला आकांक्षा समिति उन्नाव की अध्यक्ष डॉ. हेमलता एवं पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी ने किया।
पुलिस अधीक्षक और डॉक्टर हेमलता ने किया शिविर का उद्घाटन
जिला आकांक्षा समिति द्वारा रक्तदान को लेकर लोगों को जागरुक करने का अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों को अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला अस्पताल के रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त रक्तदाताओं ने दान किया तथा 46 स्वैच्छिक रक्तदाताओं का पंजीकरण किया गया। जिनके द्वारा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर समय से रक्तदान किया जाएगा। रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं को जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अध्यक्ष की तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और इस अमूल्य योगदान हेतु धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के शिविर में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सुरक्षित रक्त दान दाताओं के पंजीकरण के क्रम में जिला स्तर पर आगामी 9 फरवरी तक अभियान के रूप में स्वैच्छिक रक्तदान प्रचार प्रसार गतिविधि के साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर तथा भावी रक्तदान पंजीकरण का आयोजन चलता रहेगा।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
जिला आकांक्षा समिति के तत्वाधान में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन में रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी बीएन यादव द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान देकर कैंप का शुभारंभ किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी महोदय के साथ साथ डॉ. हेमलता अध्यक्ष-जिला आकांक्षा समिति, अजन्ता खल्लरी अजन्तक उपाध्यक्ष जिला आकांक्षा समिति, पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी, मुख्य विकास अधिकारी टी. के. शिबु, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस. पी. चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव एवं सूचना विभाग से सहायक निदेशक रेखा रानी अरोडा, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सोनी सिंह मौजूद थी।
Published on:
09 Feb 2018 07:31 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
