
Land dispute, son kills 92 year old father उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जमीन के विवाद में पुत्र ने वृद्ध पिता की ईट मारकर हत्या कर दी। जिसका गला भी दबाया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद ने बताया कि पुत्र जमीन बेचने के लिए पिता पर दबाव बना रहा था। इंकार करने पर बेटे ने खौफनाक कदम उठाया है। मामला अजगैन थाना क्षेत्र का है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दे दिया गया।
Land dispute, son kills 92 year old fatherउत्तर प्रदेश अजगैन क्षेत्र के भांडी गांव में आज उस समय कोहराम मच गया। जब संदीप कुमार दीक्षित ने अपने 92 वर्षीय पिता शिवनारायण दीक्षित की ईट मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। संदीप दीक्षित अपने पिता पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। जबकि शिव नारायण जमीन बेचने से इंकार कर रहा था। जिससे दोनों में विवाद हो रहा था।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 42 वर्षीय पुत्र ने 92 साल के अपने पिता की हत्या की है। पुत्र संदीप दीक्षित अपने पिता पर जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा था। जबकि पिता जमीन बेचने से इंकार कर रहा था। इसके बाद संदीप ने अपने पिता की ईट से मार कर और गला दबा कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है
Updated on:
20 Oct 2024, 4:45 PM IST
Published on:
20 Oct 2024, 4:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.