27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने जंगल और नदी के ऊपर उड़ाया ड्रोन, जो कुछ कैद हुआ उससे पुलिस भी हैरान, मिली बड़ी सफलता

Police flew a drone in forest पुलिस ने ड्रोन उड़ाया तो कैमरे में जो कुछ का कैद हुआ। उससे पुलिस भी चौंक गई। थाना पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 9 भट्ठियों के साथ 11 कुंतल लहन नष्ट किया गया। अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ पुलिस ऑफ ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 28 Nov 2024, 9:16 PM IST

जंगल में बनाई जा रही अवैध शराब

Police flew a drone in forest, illegal liquor distillery उत्तर प्रदेश के उन्नाव में ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। इसके साथ ही भट्टी और लहन भी नष्ट किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जा रही है। इसी प्रकार का एक कैमरा मौरावां थाना क्षेत्र के चित्ताखेड़ा, असरेंदा, दृगपालगंज के जंगल, सई नदी के किनारे उड़ाया गया। जिसके माध्यम से यह खुलासा हुआ है। ‌ या अभियान मौरावां पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम की तरफ से चलाया गया।

यह भी पढ़ें: 2024 का आखिरी सार्वजनिक अवकाश: 25 दिसंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक, सरकारी कार्यालय

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब बड़े पैमाने पर बनाया और बेचा जाता है। बाजारों में भी चोरी छुपे शराब बेची जाती है। पुलिस प्रशासन अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया करता है। अब पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद ले रही है। इसी प्रकार का एक ड्रोन मौरावां क्षेत्र में इस्तेमाल किया गया।

मौरावां थाना पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम का अभियान

मौरावां थाना पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। ड्रोन कैमरों की मदद से चित्ताखेड़ा, असरेन्दा, दृगपालगंज के जंगल, सई नदी के किनारे गहनता से तलाशी ली। ड्रोन कैमरे में जो कुछ कैद हुआ उसे पुलिस भी चकरा गई। जंगल के बीच भट्टी जलते देखा गया। इसके बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कच्ची शराब की 9 भट्ठियों, करीब 11 कुंतल लहन को नष्ट किया।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग