लखनऊ-कानपुर हाइवे पर गदन खेड़ा बाईपास पर तेज गति से आ रही एक स्कारपियो ने कार में टक्कर मार दी। घटना में विनीता, 11 वर्षीय लीजा दास और ड्राइवर नरेंद्र की मौत हो गई। दूसरी बेटी शैला दास गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद स्कार्पियो पर सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले।