लोकसभा चुनाव 2024 (Lok shabha 2024) बीजेपी के साक्षी महाराज (sakshi Maharaj) ने उन्नाव से लगातार तीन बार जीत कर हैट्रिक बनाई। लेकिन उत्तर प्रदेश में बीजेपी को करारी हार मिली है। इस पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने 400 पार का नारा दिया था। वह इसकी समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम के आधार पर उत्तर प्रदेश की जनता ने वोट नहीं दिया। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने 400 पार का नारा, अयोध्या में सपा की जीत पर भी खुलकर बातचीत की।