
Geeta Singh
उन्नाव. लखनऊ की एसआईटी टीम भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के ऊपर लगे आरोपों की जांच के लिए माखी गांव पहुंची। जहां उन्होंने गांव का निरीक्षण किया और पीड़ित परिजनों से बातचीत की। पीड़ित परिजनों को शहर के सब्जी मंडी स्थित होटल में ठहराया गया है जहां पीड़िता को लोगों से मिलने पर पाबंदी लगाई जा रही है। इधर एसआईटी टीम ने पूछताछ के लिए पीड़ित परिजनों को माखी थाना में बुलाया। जहां उनसे बातचीत की। इस मौके पर एडीजी ने कहा कि कानून अपने हिसाब से काम करेगा। पीड़ित परिजनों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने आज शाम तक रिपोर्ट सौंपने की जानकारी दी। समाजवादी पार्टी द्वारा गठित की गई टीम के महिला सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में माखी गांव का दौरा किया और पीड़ित परिजनों से बातचीत की। इस संबंध में गीता सिंह ने बताया कि विधायक समर्थकों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया।
एसआईटी की टीम का हुआ घेराव-
लखनऊ से आई एसआईटी की टीम ने आज माखी गांव के बाहर स्थित थाना में पीड़ित व परिजनों से बातचीत की, जिसमें पीड़िता के साथ उसकी बहन व अन्य परिजन शामिल थे। एसआईटी टीम की डिमांड पर पुलिस पीड़िता और उसके परिजनों को लेकर माखी थाना पहुंची। एडीजी राजीव कृष्ण ने भी पीड़ित परिजनों से बातचीत की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। एसआईटी टीम के दौरे के दौरान माखी गांव में हजारों की संख्या में विधायक कुलदीप सेंगर के समर्थक व ग्रामीण मौजूद थे। हाथों में पैंपलेट व पोस्टर लिए उन्होंने SIT टीम की गाड़ी का घेराव कर विरोध किया। बताया जा रहा है कि वहां कई लोग गाड़ियों में भर-भर कर बुलाए जा रहे थे जिससे देखते ही देखते संख्या हजारों में तब्दील हो गई।
एडीजी जोन ने कहा - कानून अपने हिसाब से चलेगा
एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने कहा कि कौन क्या कहता है इससे कानून नहीं चलता है। कानून अपने हिसाब से चलेगा। एडीजी ने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी। एसआईटी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पीड़ित परिजनों से भी बातचीत की गई है। शाम तक इसकी रिपोर्ट भेज दी जाएगी। एडीजी राजीव कृष्ण ने पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा की जाएगी।
अखिलेश यादव द्वारा बनाई गई टीम ने किया माखी गांव का दौरा-
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गठित टीम के सदस्यों ने भी आज माखी गांव का दौरा किया। इस टीम में सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह भी मौजूद थीं। पत्रिका से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यदि उस समय न्याय दिला देते तो आज पीड़िता के पिता भी उसके बीच होते। पीड़िता के सर से उसके पिता का साया ना उठता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भाई बहनों का दर्द नहीं समझ पाते हैं।
विधायक समर्थकों ने किया गलत व्यवहार-
पत्रिका से बातचीत के दौरान गीता सिंह ने कहा कि माखी गांव में भ्रमण के दौरान विधायक समर्थकों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। समाजवादी पार्टी की टीम में जानकी पाल, रंजना कोरी, प्रभा यादव, गीता पांडे, सुशीला भारती, रेनू बाला आदि मौजूद थी। टीम के सदस्य से बातचीत करने पर बताया गया कि जब उनकी टीम माखी पहुंची, तो भारी संख्या में भाजपा विधायक समर्थकों ने उनसे गलत तरह से बातचीत की। वो तो हम मौके से निकल आए अन्यथा बात हाथापाई तक पहुंच सकती थी।
Published on:
11 Apr 2018 08:58 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
