
महिला का वायरल वीडियो मामला, छठे आरोपी ने अदालत में किया समर्पण
उन्नाव. गैंगरेप की घटना में एक बार फिर चर्चा में आए उन्नाव वायरल वीडियो का छठा आरोपी पुलिस की नजरों को बचाते हुए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। वायरल वीडियो के मामले में पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। लेकिन गिरफ्तारी में पुलिस को सफलता नहीं मिली और आरोपी अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। जिनमें एक नाबालिग था। उसे पुलिस ने बाल सुधार के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद विधवा शांत को कर बैठ गई थी घर में
गौरतलब है लगभग ढाई माह पूर्व गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विधवा दवा लेने जा रही थी। जो धूप से बचने के लिए सड़क किनारे बैठ गई थी। उसी समय बाइक सवार युवकों ने जबरन उठा कर विधवा को यूकेलिप्टस की बाग में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान दुष्कर्मियों द्वारा घटना का वीडियो लगातार बनाया जा रहा था। विधवा महिला को धमकी भी दे रहे थे। चुपचाप चलो नहीं तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे। वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर उन्नाव की चर्चा प्रदेश व देश में होने लगी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
वीडियो वायरल होने के बाद थानाध्यक्ष ने दर्ज किया था मुकदमा
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी का है। लगभग ढाई माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र की विधवा दवाई लेने के लिए जा रही थी। धूप से बचने के लिए वही सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठ गई। इसी बीच बाइक सवार युवक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बातचीत करना शुरू किया। इसी बीच युवकों द्वारा जबरदस्ती विधवा महिला को जबरन यूकेलिप्टस की बाग की तरफ ले जाने लगे। जिसका महिला ने विरोध किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद महिला शांत होकर घर में बैठ गई थी। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई और अपनी आपबीती सुनाई। उसके बाद हरकत में आई गंगाघाट थाना पुलिस ने पांच दुष्कर्मियों को पकड़ कर जेल भेज दिया। गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने सबसे पहले आकाश को गिरफ्तार किया। नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह लखनऊ भेज दिया। वहीं चार अन्य आरोपियों में ऋतिक, पवन, राहुल, विमल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं एक अन्य आरोपी विपिन पुलिस ने चोरों को बचाते हुए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। मामले की जांच एडिशनल SP को को दी गई है। साथ ही क्राइम ब्रांच भी मामले की जांच कर रही है।
Published on:
11 Jul 2018 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
