
कुलदीप सेंगर के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील का निधन
उन्नाव. पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ने वाले वकील महेंद्र सिंह माखी का निधन हो गया है। रायबरेली में एक्सीडेंट में घायल होने के बाद करीब एक साल से महेंद्र सिंह अस्पताल में थे। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ी। उनके मल्टीऑर्गन डैमेज होने पर उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में उनका निधन हो गया।
बता दें कि जुलाई 2019 में उन्नाव केस के बाद जब पीड़िता अपने परिवार और वकील के साथ रायबरेली जा रही थी, तब एक ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि वकील और पीड़िता घायल हुए थे।
सेंगर के खिलाफ उठाई आवाज
उन्नाव रेप केस में पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर काफी वक्त तक सुर्खियों में बने रहे। उन्नाव रेप मामले में नाम आने के बाद 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा से कुलदीप सेंगर की सदस्यता रद्द हो गई थी। हाल ही में उनकी ओर से हाल ही में अदालत में सीबीआई के फैसले के खिलाफ अपील भी की गई थी।
Published on:
30 Nov 2020 05:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
