घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंज मुरादाबाद कस्बा की है। होली के त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्कता था। परंपरा के अनुसार गंज मुरादाबाद कस्बे में होली का जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान जुलूस पर एक महिला कुछ फेंकने लगी। जिससे जुलूस में शामिल लोगों में नाराजगी हुई। देखने से लग रहा था महिला काफी उत्तेजित है। मौके पर खड़े एसडीएम उदित नारायण और क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ पंकज कुमार ने स्थिति को संभाला। पुलिस वाले भी सावधान हो गए।