यूपी के अलीगढ़ में बीजेपी विधायक रविंद्रपाल सिंह के लोगों की गुंडई सामने आ गई है। थाना गभाना-सोमना इलाके के NH-91 टोल प्लाजा पर छर्रा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक के गुर्गो द्वारा गुंडई की सभी सीमा को लांघ दिया । उन्होंने टोल देने से इंकार कर दिया और टोल प्लाजा पर लगी बैरियर को अपनी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी से तोड़ दिया। इतना ही नहीं टोल तोड़ने के बाद जब टोल कर्मियों ने विधायक का स्टीकर लगी गाड़ियों को रोका गया तो विधायक के गुर्गों ने टोल कर्मियों के साथ निर्दयता से मार पीट की। जिसका वीडियो सोश मीडिया पर वायरल हो रहा है।