लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे ट्रक और मोटरसाइकिल के टकराने से बाइक में आग लग गई। देखते ही बाइक आग का गोला बन धू- धू कर जलकर खाक हो गई । बाइक में आग लगने से बाइक सवार युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसे पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया । मृतक युवक को वाराणसी की एक न्यायालय में लिपिक पद पर कार्यरत होना बताया जा रहा है ।