कैसे करनी चाहिए मां गौरी की पूजा ?
महाअष्टमी के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी स्नान करके माता रानी का पाठ करें। यदि व्रत नहीं भी रखा है तो भी जल्दी स्नान करके पूजा करें। पूजा करते समय पीले वस्त्र धारण करना चाहिए। मां के सामने दीपक जलाएं और उनका ध्यान करें। पूजा में देवी को श्वेत या पीले फूल अर्पित करें। इसके बाद इनके मंत्रों का जाप करें। अष्टमी के दिन हवन-पूजन जरूर करें, वरना नवरात्रि के दौरान किए गए पूजा-पाठ का फल अधूरा ही मिलेगा। हवन के दौरान ध्यान रखें कि हवन सामग्री कुंड के बाहर ना गिरे।